राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद जीतू पटवारी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- अब हर जिले में होगी 'छात्रों की गूंज'

Jitu Patwari Press Cconference: राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बोले- मध्य प्रदेश के हर जिले में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम होगा और शिक्षा-रोजगार के मुद्दे उठेंगे।
Jitu Patwari Indore Press Conference
जीतू पटवारी की प्रेस कॉन्फ्रेंसफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj : राहुल गांधी के इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के एक दिन बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पटवारी ने कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी का जिक्र करते हुए कहा कि इंदौर में इतिहास रचा गया है और छात्रों की समस्याओं को लेकर देश में नई बहस शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी उनकी उम्मीद से भी ज्यादा रही।

जीतू पटवारी ने कहा कि 'छात्रों की गूंज' के जरिए सरकार तक युवाओं की आवाज पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से जो भी कार्रवाई हुई, वह किसी के इशारे पर हुई होगी। पटवारी ने कहा कि अब इस अभियान को सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं रखा जाएगा और प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा।

शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना

जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि सरकार केजी से लेकर पीजी तक बेहतर शिक्षा की व्यवस्था करे। उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों की ओर से कार्यक्रम को 'झूठ की गूंज' बताए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। पटवारी ने सवाल किया कि यदि शिक्षा और रोजगार से जुड़ी समस्याएं उठाई जा रही हैं तो इन्हें झूठ कैसे कहा जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय कार्यक्रम को लेकर राजनीति कर रही है।

'हर जिले में छात्रों की गूंज कार्यक्रम होगा'

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब मध्य प्रदेश के हर जिले में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उनके मुताबिक यह अभियान कांग्रेस के बैनर से पहले छात्रों और अभिभावकों के मुद्दों पर केंद्रित होगा। पटवारी ने कहा कि कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवाल लगातार उठाए जाएंगे। इससे पहले कांग्रेस ने भी कार्यक्रम को छात्रों और युवाओं के मुद्दों से जोड़ते हुए प्रचारित किया था।

मिमिक्री विवाद पर बोले- एंटरटेनमेंट का माध्यम

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर उठे विवाद पर जीतू पटवारी ने कहा कि मिमिक्री आर्टिस्ट लोगों के मनोरंजन का माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी की मां का अपमान करने का उद्देश्य नहीं था। वहीं मंच पर मौजूद छात्रों को लेकर उठे सवालों पर पटवारी ने कहा कि यह देखा जाना चाहिए कि मंच पर आए लोग छात्र थे या नहीं और उन्होंने छात्रों से जुड़े कौन से मुद्दे उठाए। कार्यक्रम के दौरान मिमिक्री को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से आपत्ति जताए जाने की रिपोर्ट भी सामने आई है।

Jitu Patwari Indore Press Conference
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गांधीसागर में मादा चीता को करेंगे रिलीज, कूनो के बाद अब नए घर में दौड़ेगी CCB2

रोजगार और महिला आरक्षण पर भी सरकार को घेरा

जीतू पटवारी ने रोजगार के मुद्दे पर कहा कि भारत में युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर नहीं हैं। उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि यदि सरकार इस दिशा में विधेयक लाती है तो कांग्रेस उसका समर्थन करेगी। पटवारी ने कहा कि छात्रों से जुड़े सवाल किसी भी चुनाव या राजनीतिक परिणाम से ऊपर हैं और उन्हें उठाया जाना जरूरी है। इससे पहले कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सरकारी पदों की रिक्तियों, भर्ती में देरी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े आंकड़ों को भी मुद्दा बनाया था।