इंदौर में महिला ने रील बनाने बोलकर की 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक्टिवा की डिक्की में रखवाए कैश और हुई फरार

Indore Reel Fraud Case : इंदौर में एक व्यक्ति से रील बनवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है, महिला ने रील बनाने की बात की और घर जाने का बहाना बनाकर नकदी और एक्टिवा लेकर फरार हो गयी
Indore woman accused of 10 lakh rupees fraud
इंदौर पुलिस थानाफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • इंदौर के सराफा क्षेत्र में 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया।

  • एमजी रोड थाना क्षेत्र में महिला पर पांच साल पुराने परिचित से रकम लेने का आरोप।

  • रील बनवाने के लिए 10 लाख रुपये नकद दिखाने के नाम पर ली रकम।

  • 10 लाख रुपये एक्टिवा की डिक्की में रखकर घर जाने के बहाने हुई फरार।

  • संपर्क करने पर महिला का मोबाइल फोन मिला बंद।

Indore 10 Lakh Rupees Fraud Case : इंदौर के सराफा क्षेत्र में 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया । एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक महिला पर अपने पांच साल पुराने परिचित से 10 लाख रुपये नकद लेने और फिर रकम लेकर फरार होने का आरोप है।

महिला ने कथित तौर पर रील बनवाने के नाम पर फरियादी से रकम ली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांच साल पुरानी जान-पहचान का उठाया फायदा

इंदौर शहर में 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पांच साल पुराने परिचित को बातों में उलझाकर 10 लाख रुपये ले लिए और फिर एक्टिवा लेकर फरार हो गई। महिला ने उससे कथित तौर पर रील बनवाने और इसके लिए 10 लाख रुपये नकद दिखाने की बात कही।

रील बनवाने के नाम पर लिए 10 लाख रुपये

मप्र पुलिस के मुताबिक, फरियादी सुशील कुमार सोनी सराफा स्थित सांवरवाला ज्वैलर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी एक महिला से पिछले पांच साल से जान-पहचान थी। आरोप है कि महिला ने उनसे रील बनवाने के लिए 10 लाख रुपये नकद दिखाने की बात कही और भरोसा दिलाया कि काम पूरा होने के बाद रकम वापस कर दी जाएगी।

एक्टिवा की डिक्की में रखे रुपये, फिर हुई फरार

फरियादी की शिकायत के अनुसार, महिला ने 10 लाख रुपये नकद लेकर अपनी एक्टिवा की डिक्की में रख लिए। इसके बाद घर जाने का बहाना बनाकर वह नकदी और एक्टिवा लेकर मौके से चली गई। काफी देर तक संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन महिला का मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद फरियादी ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम

मामले की सूचना मिलने के बाद एमजी रोड थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने जांच के लिए टीम गठित की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि महिला की आवाजाही और उसके संभावित ठिकाने का पता लगाया जा सके।

Indore woman accused of 10 lakh rupees fraud
इंदौर प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर लोकायुक्त की सर्चिंग; आय से 223% अधिक संपत्ति का दावा

घर जाने का बहाना बनाकर महिला फरार

महिला ने भरोसा दिलाया कि काम पूरा होने के बाद रकम वापस कर दी जाएगी। इसी दौरान महिला ने फरियादी से 10 लाख रुपये नकद ले लिए और रकम अपनी एक्टिवा की डिक्की में रख ली। इसके बाद घर जाने का बहाना बनाकर वो एक्टिवा और नकदी लेकर मौके से फरार हो गई। काफी देर तक संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन महिला का मोबाइल फोन बंद मिला।

आरोपी महिला की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। फिलहाल महिला की गिरफ्तारी और कथित धोखाधड़ी के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com