इंदौर में मेट्रो के विस्तारित चरण की शुरुआत, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केन्द्रीय मंत्री के साथ किया सफर

Gandhi Nagar to Malviya Nagar Metro : इंदौर मेट्रो के विस्तारित चरण का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुभारंभ किया। 17 किमी रूट पर 16 स्टेशनों के बीच सेवा शुरू हुई।
CM Mohan Yadav and Union Minister Manohar Lal Khattar inaugurate the extended Indore Metro service
केंद्रीय मंत्री के साथ मेट्रो में सफर करते सीएम मोहन यादवफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Indore Metro Extended Service : आज इंदौर शहरवासियों को मेट्रो के विस्तारित चरण की बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर इंदौर मेट्रो की विस्तारित सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद खुद सीएम और केन्द्रीय मंत्री ने मेट्रो में सफ़र किया

मेट्रो सेवा के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत तमाम अतिथियों ने बापट स्टेशन से गांधी नगर तक मेट्रो में सफर किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें मेट्रो संचालन और रूट से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

17 किलोमीटर लंबे रूट पर 16 स्टेशन

गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहे तक करीब 17 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो सेवा शुरू की गई है। इस रूट पर कुल 16 स्टेशन बनाए गए हैं। गांधी नगर, सुपर कॉरिडोर-6, सुपर कॉरिडोर-5, सुपर कॉरिडोर-4, सुपर कॉरिडोर-3, सुपर कॉरिडोर-2, सुपर कॉरिडोर-1, एमआर-10, बापट चौराहा, पलासिया, एमजी रोड, रेलवे स्टेशन, गीता भवन, रिंग रोड, खजराना और मालवीय नगर चौराहा स्टेशन पर अब मेट्रो रुक रही है

शहर के प्रमुख इलाकों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नए रूट के शुरू होने से इंदौर के कई प्रमुख इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। मेट्रो के शहर के भीतर पहुंचने से यात्रियों को आवागमन का नया विकल्प मिलेगा। आने वाले समय में इस नेटवर्क के विस्तार से एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

सीएम बोले- लगातार बढ़ रहा मेट्रो का दायरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर मेट्रो का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पहले मेट्रो शहर के बाहरी हिस्से तक सीमित थी, लेकिन अब इसका विस्तार शहर के भीतर तक हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मेट्रो नेटवर्क को और आगे बढ़ाया जाएगा।

मनोहर लाल खट्टर ने बताया बड़ी उपलब्धि

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर मेट्रो को शहर के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से विकास कर रहा है और मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट शहरों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ विकास को भी नई रफ्तार दे रहे हैं।

CM Mohan Yadav and Union Minister Manohar Lal Khattar inaugurate the extended Indore Metro service
शव ले जाने की तैयारी थी, तभी चलने लगी सांसें...रीवा के संजय गांधी अस्पताल में मचा हड़कंप; दोबारा इलाज शुरू

मंच पर विधायक मधु वर्मा के नाम को लेकर कन्फ्यूजन

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर विधायक मधु वर्मा के नाम को लेकर कुछ देर के लिए असमंजस में भी नजर आए। उन्होंने मंच से पूछा कि उन्हें श्री कहना है या श्रीमती। इसके बाद विधायक मधु वर्मा को खड़े होकर इस संबंध में स्पष्टीकरण देना पड़ा।

6 सितंबर से आम यात्री कर सकेंगे सफर

इंदौर मेट्रो के विस्तारित चरण का शुभारंभ आज किया गया है, जबकि 6 सितंबर से आम यात्री टिकट लेकर मेट्रो में सफर कर सकेंगे। मेट्रो प्रबंधन को उम्मीद है कि मालवीय नगर तक सेवा शुरू होने से यात्रियों की संख्या और फुटफॉल में इजाफा होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com