महू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
Usha Thakur Statement: महू में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद इलाके में तनाव है। भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक से बात की है। साथ ही चेतावनी भी दी है।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
भाजपा विधायक उषा ठाकुर (फोटो सोर्स- नवभारत)
Indore Cow Slaughter Case: इंदौर जिले के महू क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद मामला गरमा गया है। घटना को लेकर स्थानीय भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोवंश के अवशेष मिलना अत्यंत दुखद और गंभीर विषय है तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।
जानकारी के अनुसार महू के एक बाड़े में बड़ी मात्रा में कटे हुए गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इमरान खटखट सहित चार लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
भाजपा विधायक ने दी तीखी प्रतिक्रिया
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि महू में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी गतिविधियों पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है। उषा ठाकुर ने बताया कि उन्होंने मामले को लेकर महू के पुलिस अधीक्षक से भी चर्चा की है और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
UCC पर सियासत तेज: उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मुख्यमंत्री मोहन यादव को खुला पत्र, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर उठाए सवाल
पति को कैंसर हुआ तो पत्नी ने तलाक लिए बिना ही कर ली दूसरी शादी, विरोध पर कहा- तुम तो मर जाओगे मेरा क्या होगा?
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
ये शर्मनाख स्थिति है
विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि ये शर्मनाक स्थिति है। कुरान में लिखा हुआ है गोवंश काटना अपराध है फिर भी इमरान जैसे अपराधी गोवंश को काट रहे हैं। गाय माता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग करने वाले शहरकाजी को चाहिए कि वह राष्ट्रद्रोह करने वाले अल्पसंख्यक अपराधियों को खुद आगे आकर पुलिस को सौंप दें।
गोवंश से जुड़े अपराध नहीं किए जाएंगे स्वीकार
विधायक ने कहा कि गोहत्या और गोवंश से जुड़े अपराध किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जा सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और दोषियों को उनके कृत्य की सजा अवश्य मिलेगी।
ये भी पढ़ें : गोबर से गैस, गैस से भोजन: डिंडौरी में बिहारी लाल साहू ने पेश की आत्मनिर्भर खेती की मिसाल
पुलिसकर्मियों पर हुआ था पथराव
उषा ठाकुर ने यह भी कहा कि घटना के बाद पुलिस और कैंटोनमेंट बोर्ड के कर्मचारियों पर पथराव किए जाने की जानकारी सामने आई है, जो कानून व्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो लोग कानून हाथ में लेंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
