इंदौर में मेडिकल कॉलेज छात्रों और ग्रामीण युवकों के बीच मारपीट और अपहरण की कोशिश, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

Indore Crime News: इंदौर के खुड़ैल क्षेत्र में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के छात्रों और ग्रामीण युवकों के बीच कार निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामले में पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है।
Students and local youths involved in a clash near Index Medical College in Indore's Khudel area after a car parking dispute, with allegations of assault and an attempted abduction leading to police action and two FIRs.
युवको के बीच होती मारपीट (फोटो सोर्स - नवभारत )
Published on
Updated on

Indore Kidnapping Attempt: इंदौर के खुड़ैल क्षेत्र में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के छात्रों और ग्रामीण युवकों के बीच हुए विवाद ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना दिया। कार निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और कथित अपहरण की कोशिश के आरोपों तक पहुंच गया। मामले को लेकर ग्रामीणों ने पहले कॉलेज परिसर और बाद में खुड़ैल थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस को दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई करनी पड़ी।

कार की डिक्की में डालकर ले जाने का आरोप

ग्रामीण पक्ष का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्रों ने खुड़ैल के युवकों के साथ मारपीट की और उनमें से एक युवक को कार की डिक्की में डालकर ले जाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दबाव बनाकर युवकों को छुड़ाया। इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

पहले एक, फिर दूसरी एफआईआर दर्ज

खुडेल पुलिस ने शुरुआत में एक पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। हालांकि ग्रामीणों के विरोध और बढ़ते दबाव के बाद दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी सोमवार को अलग एफआईआर दर्ज की गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और गंभीर आरोप लगाए हैं। कथित अपहरण के प्रयास को लेकर भी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढें:

दोनों पक्षों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है, इसके पहले भी कई बार मेडिकल कॉलेज के छात्रों का विवाद सामने आ चूका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com