MP में शुगर स्टॉक निर्धारण के बाद इंदौर में बड़ी कार्रवाई, चॉकलेट फैक्ट्री से 375 क्विंटल शक्कर जब्त

Indore Sugar Stock : इंदौर के पालदा क्षेत्र की चॉकलेट फैक्ट्री में तय सीमा से अधिक शक्कर मिलने पर खाद्य विभाग ने 375 क्विंटल शक्कर जब्त की। डीलरों के गोदामों की भी जांच हुई।
District administration officials seize 375 quintals of excess sugar stock
फैक्ट्री में कारवाई करते अधिकारी फोटो सोर्स - नवभारत
Published on
Updated on

Indore Sugar Seized : मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू किए गए शक्कर नियंत्रण आदेश के तहत इंदौर में खाद्य विभाग ने शक्कर के स्टॉक और भंडारण की जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने पालदा क्षेत्र में स्थित चॉकलेट फेक्ट्री का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक शक्कर का भंडारण पाए जाने पर विभाग ने 375 क्विंटल शक्कर जब्त की है। मामले में संबंधित दस्तावेजों और स्टॉक का परीक्षण किया जा रहा है।

पैपे न्यूट्रिशन का निरीक्षण

खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने पालदा स्थित पैपे न्यूट्रिशन इंदौर का निरीक्षण किया। यह इकाई चॉकलेट निर्माण से जुड़ी हुई है। जांच के दौरान टीम को निर्धारित सीमा से अधिक शक्कर का भंडारण मिला। इसके बाद मौके पर मौजूद 375 क्विंटल शक्कर को जब्त कर लिया गया।विभाग की ओर से प्रतिष्ठान के भागीदारों से संबंधित दस्तावेजों और स्टॉक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा यह देखा जा रहा है कि मौके पर उपलब्ध शक्कर का स्टॉक किस आधार पर रखा गया था और क्या उसका भंडारण निर्धारित नियमों के अनुरूप था।

नौ शक्कर डीलरों के गोदाम भी खंगाले

चॉकलेट निर्माण इकाई के अलावा खाद्य विभाग की टीम ने पालदा क्षेत्र में स्थित शक्कर डीलरों के गोदामों का भी निरीक्षण किया। विभागीय जांच के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों में बड़ी मात्रा में शक्कर का स्टॉक मिला, हालांकि सभी डीलरों के यहां स्टॉक निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया।

4000 क्विंटल की सीमा के भीतर मिला स्टॉक

खाद्य विभाग के निरीक्षण में इन सभी शक्कर डीलरों के यहां उपलब्ध स्टॉक भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 4000 क्विंटल की सीमा के भीतर पाया गया। यानी जांच किए गए डीलरों के गोदामों में फिलहाल निर्धारित सीमा से अधिक शक्कर का भंडारण सामने नहीं आया।

चॉकलेट फैक्ट्री से शक्कर जब्त

वहीं, चॉकलेट निर्माण इकाई में निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक पाए जाने के कारण 375 क्विंटल शक्कर जब्त की गई है। विभाग द्वारा इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

District administration officials seize 375 quintals of excess sugar stock
मां पीतांबरा के दरबार पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर; विधि-विधान से पूजा कर लिया आशीर्वाद

लगातार जारी रहेगी स्टॉक की निगरानी

खाद्य विभाग ने शक्कर नियंत्रण आदेश के प्रावधानों के तहत जिले में शक्कर के स्टॉक और भंडारण की निगरानी लगातार जारी रखने की बात कही है। विभाग की टीमें शक्कर उत्पादकों, डीलरों और अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों में उपलब्ध स्टॉक की जांच कर रही हैं।

नियमों के खिलाफ भंडारण पर होगी कार्रवाई

अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान में निर्धारित सीमा से अधिक शक्कर का स्टॉक पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग का फोकस शक्कर की उपलब्धता, भंडारण और निर्धारित स्टॉक सीमा के पालन की निगरानी पर है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com