स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर से छिना नंबर 1 का ताज, कांग्रेस ने मेयर पर उठाए सवाल, जनता को गुमराह करने का आरोप

Indore Cleanliness Survey Ranking : इंदौर के स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने पर कांग्रेस ने जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कांगेस ने कहा कि 8 दिन बाद भी डैशबोर्ड और अंक सार्वजनिक नहीं हुए हैं।
Congress city president Chintu Chouksey targets Indore Mayor Pushyamitra Bhargava.
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे फोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Congress Targets Indore Mayor Pushyamitra Bhargava : इंदौर लगातार आठ बार स्वच्छता सर्वेक्षण में देश का नंबर-1 शहर रहा, लेकिन इस बार जोड़ी में दूसरे स्थान पर खिसकने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। स्वच्छता के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में पहचान बनाने वाले इंदौर की रैंकिंग जोड़ी में गिरने को लेकर कांग्रेस ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम पर सीधा हमला बोला है।

कांग्रेस ने महापौर पर जनता को गुमराह करने और स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजों को लेकर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस का आरोप- महापौर की नाकामी से छिना नंबर-1 का ताज

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इंदौर को स्वच्छता में शीर्ष स्थान दिलाने के पीछे शहर की जागरूक जनता और सफाई कर्मचारियों की मेहनत रही है। इसके बावजूद महापौर की नाकामी के चलते इस बार शहर को नंबर-1 का स्थान गंवाना पड़ा। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है।

डैशबोर्ड और अंकों को लेकर महापौर के दावों पर सवाल

कांग्रेस ने महापौर के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने सर्वेक्षण के नतीजों के बाद डैशबोर्ड और अंक जारी होने पर इंदौर के फिर से नंबर-1 होने की बात कही थी। चिंटू चौकसे ने कहा कि आठ दिन से ज्यादा समय बीतने के बावजूद न तो डैशबोर्ड सार्वजनिक किया गया और न ही अंक सामने आए। यदि महापौर का दावा सही है तो उन्हें तत्काल सर्वेक्षण का डैशबोर्ड और शहर को मिले अंक सार्वजनिक करना चाहिए।

दूषित पानी से मौतें, धूल और टूटी सड़कें बनीं मुद्दा

कांग्रेस ने इंदौर की रैंकिंग गिरने के पीछे शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को जिम्मेदार बताया। पार्टी ने बेलेश्वर धाम और भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। इसके अलावा सड़कों पर उड़ती धूल, खुदी और टूटी सड़कें, अधूरे चौराहे, बिगड़ता यातायात और शहरभर में लगे अवैध होर्डिंग-पोस्टरों को लेकर भी निगम को घेरा।

Congress city president Chintu Chouksey targets Indore Mayor Pushyamitra Bhargava.
सिवनी होटल कांड के मुख्य किरदार ASP दीपक मिश्रा भोपाल अटैच, डेढ़ दशक से जिले में थे पदस्थ

कांग्रेस की मांग- जनता से माफी मांगें महापौर

कांग्रेस ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोड़कर अपनी विफलताएं स्वीकार करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि स्वच्छता में नंबर-1 रहने की पहचान केवल दावों से कायम नहीं रह सकती, इसके लिए शहर की व्यवस्थाओं को जमीन पर बेहतर बनाना होगा। कांग्रेस ने महापौर से शहर की जनता से माफी मांगने और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।