इंदौर: बर्थडे पार्टी में रौब दिखाना पड़ा महंगा, युवकों ने हवाबाजी के लिए खरीदे हथियार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Arms Act Case Indore: इंदौर के राऊ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! बर्थडे पार्टी में रौब झाड़ने की फिराक में खड़े 4 बदमाश गिरफ्तार; स्कूटर की सीट के नीचे छिपाकर रखी 4 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर और कारतूस बरामद।
Indore youths arrested for displaying weapons at birthday party
इंदौर के युवकों को हवाबाजी पड़ी महंगी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Illegal Weapons Purchased For Show Off Indore: इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार देशी पिस्टल, एक देशी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों की अनुमानित कीमत करीब 1.60 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन हथियारों को बर्थडे पार्टी में ले जाकर अपना रौब दिखाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की रात राऊ थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम केट रोड स्थित नखराली ढाणी गेट के आगे पहुंची। यहां एक सुनसान गली में अंधेरे की आड़ में चार युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही चारों युवक घबराकर मौके से भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए चारों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी पहचान कृष्ण कौशल, रितेश उर्फ पारा पवार, प्रेम तायड़े और सुमित उर्फ रोनी प्रजापत के रूप में हुई।

स्कूटर की सीट के नीचे छिपाकर रखे थे हथियार

पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास मौजूद स्कूटर से अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस जांच में सामने आया कि स्कूटर की सीट के नीचे चार देशी पिस्टल, एक देशी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने सभी हथियार और कारतूस जब्त कर लिए हैं। बरामद हथियारों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.60 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इन हथियारों को लेकर सुनसान गली में किस मकसद से खड़े थे और इनका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

बर्थडे पार्टी में हथियारों से दिखाना था रौब

इंदौर पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बर्थडे पार्टी में अवैध हथियार लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनका मकसद पार्टी में हथियारों के जरिए अपना रौब दिखाना था। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनकी योजना विफल हो गई। पुलिस के मुताबिक, समय रहते हुई कार्रवाई से किसी अप्रिय घटना की आशंका भी टल गई। फिलहाल चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Indore youths arrested for displaying weapons at birthday party
छतरपुर: घरेलू विवाद में मां ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की तलाश

चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों को ये हथियार कहां से मिले और उन्होंने इन्हें किससे खरीदा था। पुलिस हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क तक पहुंचने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और संभावित अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com