भोपाल-इंदौर मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत: 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू
भोपाल-इंदौर मेट्रो में डिजिटल सफर की शुरुआत: 27 अप्रैल से ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू, यात्रियों के लिए बड़ी राहत और आधुनिक सुविधा की शुरुआत, टिकट पर मिलेगी आकर्षक छूट
- Reported By: सुधीर दंडोतिया
भोपाल मेट्रो सेलिब्रेशन ऑन व्हील (सोर्स- सोशल मीडिया)
BHOPAL Metro News: मध्य प्रदेश के मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत और आधुनिक सुविधा की शुरुआत होने जा रही है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) 27 अप्रैल से भोपाल और इंदौर मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) सिस्टम लागू करने जा रही है। इसके बाद यात्रियों को मैन्युअल टिकटिंग की झंझट से छुटकारा मिलेगा और पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो जाएगी।
क्या बदलेगा?
अब मेट्रो स्टेशनों पर टिकट लेने के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। यात्री ऑनलाइन और क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग सिस्टम का उपयोग कर सकेंगे, जिससे समय की बचत और सफर ज्यादा आसान होगा।
टिकट पर आकर्षक छूट
नई व्यवस्था के साथ यात्रियों को कई तरह की छूट भी दी जा रही है, राउंड ट्रिप (आवागमन) टिकट: कुल किराए पर 5% की छूट, ग्रुप टिकट में 8 से 40 यात्रियों के समूह पर 10% की छूट। यह सुविधा खासतौर पर रोजाना आने-जाने वाले और ग्रुप में सफर करने वालों के लिए फायदेमंद होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, EC से निराश कांग्रेस अब जाएगी सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति से मिलेंगे विधायक
राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज, जबलपुर में कांग्रेस का धरना, भाजपा पर लगाए सीट चोरी के आरोप
मोदी सरकार के 12 साल: सेवा, सुशासन और संकल्प से बदला भारत, मुख्यमंत्री मोहन यादव का लेख
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म निरस्त होने पर सांसद अनिल फिरोजिया का तीखा हमला
ऐप से टिकट और रिचार्ज पर अतिरिक्त लाभ
यात्री MP Metro ऐप के जरिए क्यूआर टिकट बुक कर सकेंगे। ऐप पर वॉलेट रिचार्ज करने पर स्लैब के अनुसार छूट मिलेगी:
₹200–₹499: 8% छूट
₹500–₹999: 10% छूट
₹1000–₹1499: 12% छूट
₹1500–₹2000: 15% छूट
इससे डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को सीधा आर्थिक फायदा भी होगा।
टिकटिंग के विकल्प
यात्रियों की सुविधा के लिए दो तरह की टिकटिंग उपलब्ध रहेगी- पेपर QR टिकट: टिकट काउंटर या ग्राहक सेवा केंद्र से (कैश/UPI) और मोबाइल QR टिकट: ऐप के जरिए डिजिटल पेमेंट से।
ध्यान रखने वाली बात
MP Metro ऐप के वॉलेट में जमा राशि का उपयोग केवल टिकट खरीदने के लिए ही किया जा सकेगा और यह राशि रिफंड नहीं होगी। कुल मिलाकर, भोपाल और इंदौर मेट्रो में AFC सिस्टम की शुरुआत से सफर पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और सुविधाजनक होने वाला है। डिजिटल इंडिया की दिशा में यह एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।
