इंदौर के बेटमा में स्कूल की जमीन को लेकर बवाल, सड़क पर उतरे स्टूडेंट्स, निर्माणाधीन दीवार तोड़ी

Girls School Boundary Wall Dispute : इंदौर के बेटमा में स्कूल की जमीन पर निर्माण को लेकर स्टूडेंट्स भड़क गए। छात्रों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और निर्माणाधीन दीवार को भी तोड़ दिया है।
Girls protesting and damaged boundary wall at a government school
छात्रों ने तोड़ी निर्माणाधीन दीवारफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इंदौर के बेटमा में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जमीन को लेकर विवाद।

  • बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर छात्र-छात्राओं ने खोला मोर्चा।

  • स्टूडेंट्स ने निर्माणाधीन दीवार को तोड़ा।

  • करणी सेना परिवार ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।

Betma School Land Dispute : इंदौर जिले के बेटमा में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जमीन पर बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निर्माण कार्य के विरोध में स्कूल की छात्राएं सड़क पर उतर आईं। आक्रोशित छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बन गया है।

पूरा मामला बेटमा के इंदौर रोड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। यहां स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जा रहा था। छात्राओं ने इस निर्माण का विरोध किया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन में बदल गया और आक्रोशित विद्यार्थियों ने बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया। छात्राओं का विरोध स्कूल की जमीन पर निर्माण को लेकर है।

करणी सेना परिवार ने उठाए जमीन के स्वामित्व पर सवाल

बेटमा में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के बाद करणी सेना परिवार ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है। करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं ने देपालपुर तहसीलदार को आवेदन सौंपा है। संगठन ने संबंधित भूमि के स्वामित्व और नामांतरण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। करणी सेना परिवार का आरोप है कि स्कूल के आसपास पहले से मौजूद बाउंड्रीवॉल की जमीन पर कब्जा किए जाने के बाद अब वहां निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

सर्वे नंबर से लेकर नामांतरण तक की जांच की मांग

इंदौर में प्रदर्शन के बाद संगठन ने प्रशासन से संबंधित जमीन का सर्वे क्रमांक, नामांतरण किसके पक्ष में किया गया और इसके लिए किन दस्तावेजों का उपयोग हुआ, इसकी जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही बाउंड्रीवॉल निर्माण की अनुमति और उसकी वैधानिकता स्पष्ट करने की भी मांग उठाई गई है।

Girls protesting and damaged boundary wall at a government school
जब MP के राजस्व मंत्री के सामने फरियाद लेकर पहुंची महिला, तो भड़क उठे मंत्री जी; बोले- पति को बंद करवा देंगे

राजस्व रिकॉर्ड की जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

निर्माणाधीन दीवार को छात्र-छात्राओं द्वारा तोड़े जाने के बाद मामला चर्चा में बना हुआ है, लेकिन स्कूल की जमीन के स्वामित्व और निर्माण की वैधता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में राजस्व रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। छात्राओं के विरोध और करणी सेना परिवार की शिकायत के बाद अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं।