-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Government Rice Black Marketing 18 Ton Ration Rice Seized
इंदौर में सरकारी राशन की कालाबाजारी का शक, 18 टन चावल से भरा ट्राला पकड़ा, जांच में जुटा खाद्य विभाग
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Indore Ration Scam : इंदौर के गांधी नगर में सरकारी राशन की कालाबाजारी की आशंका में 18 टन चावल से भरा ट्राला पकड़ा गया। पुलिस और खाद्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

ट्राले में मिला सरकारी राशन (फोटो सोर्स- नवभारत)
Indore Government Rice Black Marketing Case: इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में सरकारी राशन की कालाबाजारी की आशंका के बीच बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर करीब 18 टन सरकारी राशन के चावल से भरा एक ट्राला पकड़ा गया है। मौके पर पहुंचे नगर निगम के एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ने पुलिस और खाद्य विभाग को सूचना देकर ट्राले को गांधी नगर थाने पहुंचवाया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात गांधी नगर क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक ट्राले में बड़ी मात्रा में सरकारी राशन का चावल अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ट्राले को रोककर मामले की जानकारी एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा को दी।
ट्राले से 18 टन चावल बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान ट्राले में करीब 18 टन यानी लगभग 600 से 700 कट्टे सरकारी राशन का चावल मिला। इसके बाद ट्राले को जब्त कर गांधी नगर थाने ले जाया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह सरकारी राशन का चावल इंदौर से धार होते हुए गुजरात ले जाया जा रहा था। हालांकि पूरे मामले की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।फिलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है, वहीं खाद्य विभाग चावल के स्रोत और इसे ले जाने वाले पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
MP के 90 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, अब मिलेंगे 10 आकस्मिक अवकाश, ई-अटेंडेंस की 90% अनिवार्यता भी खत्म
भोपाल में 15 साल से सड़क का इंतजार: नाराज रहवासियों ने कीचड़ भरी सड़क पर बो दिया धान, जल्द रोड बनवाने की मांग
मन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
जेन Z प्रदर्शन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- युवाओं के कंधे का इस्तेमाल कर देश को कमजोर करने की कोशिश
ये भी पढ़ें : विदिशा : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, एसडीएम ने बयान लेकर शुरू की जांच
कालाबाजारी पर कार्रवाई जारी रहेगी
नगर निगम एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ने कहा कि सरकारी राशन की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाओं पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस और खाद्य विभाग की जांच जारी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सरकारी राशन यहां से कहां और किसके माध्यम से भेजा जा रहा था।
Indore government rice black marketing 18 ton ration rice seized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 27 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए सफलता और नई जिम्मेदारियों का साल, पढ़ें जन्मदिन राशिफल
Jul 27, 2026 | 06:15 AMबारिश बनेगी मुसीबत; दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Jul 27, 2026 | 06:14 AM11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
Jul 27, 2026 | 06:09 AMAaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM














