पीएम मोदी की अपील के बाद जस्टिस डीडी बंसल ने पेश की मिसाल, साइकिल से पहुंचे हाई कोर्ट

DD Bansal Cycle To Court: जबलपुर हाई कोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल ने मिसाल पेश की है। पीएम मोदी की ईंधन बचत की अपील के बीच जस्टिस बंसल साइकिल से हाई कोर्ट पहुंचे।
High Court Judge Cycle News
साइकिल से हाई कोर्ट जाते जस्टिस डीडी बंसल (फोटो सोर्स- नवभारत)
Updated on

High Court Judge Cycle News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ईंधन संकट की आशंका के चलते देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की, जिसके तहत वाहनों के कम उपयोग और पेट्रोल डीजल की बचत करने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री की इस अपील का मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज डीडी बंसल ने समर्थन करते हुए साइकिल से कोर्ट पहुंचकर मिसाल पेश की है।

सुबह करीब 9 बजे जस्टिस बंसल अपने पचपेढ़ी स्थित आवास से साइकिल पर रवाना हुए और सिविल लाइन तथा रेलवे स्टेशन मार्ग से होते हुए लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय कर हाईकोर्ट पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा कर्मी और स्टाफ बाइक से पीछे-पीछे चलते रहे।

सादगी और अनुशासन का संदेश

सफर के दौरान डीडी बंसल ने आम नागरिकों की तरह सामान्य ट्रैफिक के बीच बिना किसी वीआईपी प्रोटोकॉल के यात्रा की। आमतौर पर न्यायाधीशों के लिए सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत मार्ग खाली कराया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा कोई विशेष VIP मूवमेंट नहीं देखा गया। यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया, जहां एक ओर आम लोग लग्जरी वाहनों का उपयोग कर रहे थे, वहीं जज साहब ने साइकिल से सफर कर सादगी का संदेश दिया।

वीआईपी और नेताओं के लिए संदेश

जज डीडी बंसल ने यह कदम उठाकर सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। यह घटना न सिर्फ जबलपुर बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है और इसे एक सकारात्मक सामाजिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

पीएम की अपील का सभी को पालन करना चाहिए

जस्टिस डी डी बंसल का कहना है कि पीएम मोदी ने देश के सभी नागरिकों से यह अपील की है। ऐसे में सभी को इस अपील पर गौर करना चाहिए और इस वैश्विक संकट के समय में जागरूक होकर आगे बढ़ना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com