ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे नरोत्तम मिश्रा, 15 मिनट बाद सुरक्षित निकाला गया; कोचिंग के उद्घाटन का है मामला

Narottam Mishra Trapped In Lift In Gwalior: ग्वालियर में भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कोचिंग संस्थान के उद्घाटन के दौरान लिफ्ट में फंसे। 15 मिनट बाद सुरक्षित निकाला गया।
Narottam Mishra Rescued Safely After 15 Minutes Gwalior
ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे नरोत्तम मिश्रा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • ग्वालियर में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर अटकी

  • 10 से 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे डॉ. मिश्रा समेत अन्य लोग

  • कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला

  • लिफ्ट से निकलने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने किया कोचिंग ब्रांच का उद्घाटन

Narottam Mishra Rescued Safely After 15 Minutes Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार शाम भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ एक अप्रत्याशित घटना हो गई। वे जयेंद्रगंज में स्पोकन इंग्लिश कोचिंग संस्थान की नई ब्रांच का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान पहले फ्लोर से तीसरे फ्लोर पर जाते समय उनकी लिफ्ट तकनीकी खराबी के कारण दूसरे फ्लोर पर अटक गई।

लिफ्ट में डॉ. मिश्रा सहित कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग में मौजूद कर्मचारियों और आयोजकों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कुछ देर बाद कर्मचारियों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दूसरे फ्लोर पर झटके के साथ रुक गई लिफ्ट

जानकारी के अनुसार, जयेंद्रगंज के लश्कर क्षेत्र में संजय कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित एक बिल्डिंग में 'ग्वालियर नंबर 01 स्पोकन इंग्लिश क्लासेस' की नई ब्रांच का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। वे पहले फ्लोर से तीसरे फ्लोर पर स्थित कोचिंग सेंटर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए। लिफ्ट ऊपर की ओर बढ़ी, लेकिन दूसरे फ्लोर पर पहुंचते ही तकनीकी खराबी के कारण झटके के साथ रुक गई। इसके बाद लिफ्ट में सवार लोग अंदर ही फंस गए।

10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला

लिफ्ट के अचानक रुकने से मौके पर मौजूद लोगों की चिंता बढ़ गई। कर्मचारियों और आयोजकों ने तत्काल दरवाजा खोलने का प्रयास शुरू किया। करीब 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। घटना के समय वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई।

लिफ्ट से निकलने के बाद किया कोचिंग का उद्घाटन

लिफ्ट से सुरक्षित बाहर आने के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कोचिंग संस्थान की नई ब्रांच का रिबन काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो भी साझा किए। उन्होंने संस्थान को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प बताया। वहीं, लिफ्ट में फंसने और फिर सुरक्षित बाहर निकलने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Narottam Mishra Rescued Safely After 15 Minutes Gwalior
दतिया की कुलदेवी मां विजय काली : आस्था, चमत्कार और सदियों पुरानी परंपराओं की जीवंत कहानी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com