

Former MP BJP President Birthday: मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का आज यानी 1 अक्टूबर को जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता बधाइयां दे रहे हैं। वंही दूसरी तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी आज वीडी शर्मा का जलवा देखने को मिला। भारत में #HappyBirthdayVDSharma नंबर-1 पर ट्रेंड किया। गौरतलब है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी और पत्र लिखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखे गए पत्र का फोटो वीडी शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा किया और पीएम मोदी का हृदयतल से आभार जताया।
एक्स पर वीडी शर्मा के जन्मदिन का #HappyBirthdayVDSharma आज पूरे दिन से ही भारत में नबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है। अब सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग होती वीडी शर्मा के जन्मदिन की शुभकामना उनकी फैन-फॉलोइंग को साफ दर्शाती है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को बधाई देने के लिए पीएम मोदी ने भी पत्र लिखा। पीएम मोदी ने वीडी शर्मा के जन्मदिन पर ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि तथा दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की। पीएम मोदी ने यह भी लिखा कि जनप्रतिनिधि के रूप में समाज और राष्ट्र के प्रति आपकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है। जनसेवा के प्रति आपका समर्पण, अनुशासित कार्यशैली तथा लोकहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आपका दृष्टिकोण, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ करने के साथ-साथ जनकल्याण के प्रयासों को भी नई ऊर्जा प्रदान करता है।
वीडी शर्मा मध्य प्रदेश भाजपा के प्रमुख संगठनात्मक चेहरों में शामिल रहे हैं। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद जुलाई 2025 में हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद संभाला। वीडी शर्मा खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद हैं और पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ भी लगातार संगठनात्मक एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय नजर आते हैं।