ग्वालियर: सिंधिया का दिग्विजय सिंह पर पलटवार, बोले- कभी-कभी कुछ बातें भूल जाते हैं, 2020 की याद दिलाई

Jyotiraditya Scindia Statement: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के RSS कार्यक्रम वाले बयान पर पलटवार किया। सिंधिया ने 2020 की याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें दिग्विजय के न्योते की जरूरत नहीं है।
Jyotiraditya Scindia responds to Digvijaya Singh's RSS programme remark
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया।

  • सिंधिया बोले- कभी-कभी दिग्विजय सिंह कुछ बातें भूल जाते हैं।

  • वर्ष 2020 का जिक्र कर सिंधिया ने कांग्रेस सरकार गिरने की घटना की याद दिलाई।

  • दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित यात्रा पर सवाल का जवाब दिए बिना रवाना हुए सिंधिया।

Jyotiraditya Scindia On Digvijaya Singh : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें वर्ष 2020 की याद दिलाई है। दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया था कि सिंधिया आरएसएस के कार्यक्रम अपने स्कूलों में क्यों नहीं कराते हैं।

इस पर ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में सिंधिया ने कहा कि उन्हें दिग्विजय सिंह के न्योते की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी दिग्विजय सिंह कुछ बातें भूल जाते हैं और उनका काम समय-समय पर उन्हें याद दिलाना है।

दिग्विजय सिंह को 2020 की याद दिलाई

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कभी-कभी दिग्विजय सिंह कुछ बातें भूल जाते हैं। ऐसे में उनका काम उन्हें समय-समय पर याद दिलाना है। सिंधिया ने वर्ष 2020 का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी उन्होंने उन्हें याद दिलाया था। सिंधिया का यह बयान मध्य प्रदेश की राजनीति में 2020 में हुए सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा करता है, जब उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी।

आरएसएस के कार्यक्रम को लेकर दिया था बयान

दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को लेकर सवाल उठाया था कि वे अपने स्कूलों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम क्यों नहीं कराते हैं। इसी बयान को लेकर ग्वालियर प्रवास के दौरान मीडियाकर्मियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही। इस पर सिंधिया ने सीधे दिग्विजय सिंह का नाम लेते हुए उन्हें 2020 की राजनीतिक घटनाओं की याद दिलाई।

Jyotiraditya Scindia responds to Digvijaya Singh's RSS programme remark
दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर उज्जैन पहुंचे देशभर के साधु-संत; कल से शुरू होगी यात्रा

प्रस्तावित यात्रा पर सवाल टाल गए सिंधिया

मीडियाकर्मियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अगले दिन से शुरू होने वाली प्रस्तावित यात्रा को लेकर भी सवाल किया। हालांकि, सिंधिया ने इस सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वे बिना कुछ बोले अपनी गाड़ी में बैठकर गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

Navbharat Live
navbharatlive.com