आने वाला समय कांग्रेस का होगा...ग्वालियर में जीतू पटवारी ने महंगाई और किसान मुद्दों पर घेरी सरकार

Jitu Patwari Gwalior Visit: कैलारस दौरे पर जाते समय ग्वालियर-नेशनल हाईवे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का जोरदार स्वागत, पटवारी ने सीएम मोहन यादव और भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला।
Jitu Patwari targets MP government over inflation
जीतू पटवारी ने जनार्दन मिश्रा के बयान का किया समर्थन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jitu Patwari Target MP government: ग्वालियर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज मुरैना जिले के कैलारस दौरे पर रहेंगे। कैलारस जाते समय ग्वालियर-नेशनल हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा सरकार पर महंगाई किसान दतिया उपचुनाव और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला।

जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार किसान कल्याण वर्ष मनाने की बात कर रही है, लेकिन दूसरी तरफ आम जनता और किसान महंगाई की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैलारस विधायक पंकज उपाध्याय महंगाई के मुद्दे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार ने महंगाई को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।

किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना कांग्रेस का हर- जीतू पटवारी

जीतू पटवारी ने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना कांग्रेस का हक है। कांग्रेस किसानों के साथ-साथ शिक्षा के अधिकार के लिए भी लगातार संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं, उसे कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से लड़ेंगे।

दतिया उपचुनाव को लेकर जीतू पटवारी ने किया बड़ा दावा

दतिया उपचुनाव को लेकर भी पटवारी ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने भाजपा को संदेश दे दिया है और आने वाले समय में जनता भाजपा को उखाड़कर फेंक देगी। पटवारी ने दावा किया कि यदि प्रशासनिक स्तर पर गड़बड़ी नहीं होती तो कांग्रेस दतिया विधानसभा चुनाव करीब 25 हजार वोटों से जीतती।

Jitu Patwari targets MP government over inflation
कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, जमीन विवाद के बाद सीधा निलंबन; FIR भी दर्ज

आने वाला समय कांग्रेस का होगा- जीतू पटवारी

ग्वालियर की धरती से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब आने वाला समय कांग्रेस का होगा। उन्होंने भाजपा पर विवादों की राजनीति करने और देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने का आरोप लगाया। बालाघाट में बच्चों की मौत के मामले को लेकर भी पटवारी ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लगातार बच्चों की मौत स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

मध्य प्रदेश में कई विभागों तक फैला भ्रष्टाचार

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार कई विभागों में फैल चुका है और स्वास्थ्य विभाग भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता मौके पर पहुंचे हैं और सरकार को पत्र लिखकर मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया गया है। पटवारी ने मांग की कि सरकार तत्काल मामले को संज्ञान में ले, ताकि आगे किसी बच्चे की जान न जाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com