ग्वालियर में ITBP जवान ने होटल के बाहर की फायरिंग, पार्किंग विवाद में चलाईं गोलियां, 4 आरोपी गिरफ्तार

ITBP Jawan Arrested in Gwalior : ग्वालियर के द रॉयल क्लास होटल में पार्किंग विवाद के बाद ITBP जवान ने दो राउंड फायरिंग की। CCTV में कैद घटना के बाद दो जवानों समेत चार आरोपी गिरफ्तार हुए।
gwalior firing news
ग्वालियर में ITBP जवान ने की फायरिंगफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ग्वालियर के होटल में पार्किंग विवाद के बाद ITBP जवान ने की फायरिंग।

  • मनमोहन सिंह तोमर ने लाइसेंसी हथियार से दो राउंड किए फायर।

  • दो ITBP जवान समेत चार आरोपी गिरफ्तार।

Gwalior ITBP Jawan Firing Case : ग्वालियर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में ITBP के एक जवान ने होटल के बाहर फायरिंग कर दी। जवान अपने तीन साथियों के साथ कार से होटल पहुंचा था। होटल के कार चालक से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा तो एक जवान ने लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां चला दीं।

पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों ITBP जवानों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार और कार भी बरामद की गई है।

पार्किंग को लेकर होटल के चालक से हुआ विवाद

घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में भिंड रोड स्थित द रॉयल क्लास होटल की है। ग्वालियर पुलिस के मुताबिक रात को चार लोग कार से होटल पहुंचे थे। यहां पार्किंग को लेकर होटल के कार चालक शैलेंद्र तोमर से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार लोगों ने पहले चालक के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर कहासुनी और बढ़ गई।

कार से उतरकर जवान ने किए दो फायर

होटल मैनेजर विश्वनाथ सेंगर की शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान ITBP जवान मनमोहन सिंह तोमर कार से नीचे उतरा और उसने एक के बाद एक दो गोलियां चला दीं। इस दौरान होटल का चालक शैलेंद्र तोमर बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद चारों आरोपी अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

होटल में हुई फायरिंग की घटना वहां लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में विवाद और गोली चलने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और शहर में घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

दो ITBP जवान समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में ITBP जवान मनमोहन सिंह तोमर, जवान आशीष शर्मा और उनके साथी अभिषेक शर्मा व अरुण शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी हथियार और कार भी बरामद कर ली है।

gwalior firing news
मुरैना में 11 हजार लीटर घी से भरा टैंकर पकड़ाया, मिलावट की आशंका के चलते जांच के लिए भेजे गए सैंपल

शराब के नशे में होने की बात आई सामने

ग्वालियर में फायरिंग के मामले में जानकारी के मुताबिक, घटना के समय कार में सवार चारों लोग शराब के नशे में थे। होटल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।