ग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; झुग्गियों में दी दबिश

Gwalior Crime Branch Action: ग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, शहर की झुग्गी-झोपड़ियों में दबिश देकर 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को लिया हिरासत में, पहचान पत्रों की जांच में जुटी पुलिस।
Crime Branch detains 13 suspected Bangladeshi nationals in Gwalior
ग्वालियर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Crime Branch Detains Bangladeshis Gwalior: ग्वालियर में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर 13 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में 7 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, ये सभी कई महीनों से शहर के सीमावर्ती और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रह रहे थे, लेकिन पूछताछ के दौरान अपनी पहचान और नागरिकता से जुड़े वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने विशेष अभियान चलाया और तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर सभी संदिग्धों को हिरासत में लिया।

नागरिकता और दस्तावेजों की हो रही जांच

पुलिस अब हिरासत में लिए गए सभी लोगों की नागरिकता, भारत में प्रवेश के तरीके और यहां रहने के कारणों की जांच कर रही है। ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, संदिग्धों से पूछताछ जारी है और उनके दस्तावेजों की सत्यता की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे थे या फिर उनके पास फर्जी पहचान पत्र मौजूद हैं।

मोबाइल और स्थानीय नेटवर्क की भी होगी पड़ताल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी संदिग्ध झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रह रहे थे। पुलिस उनके मोबाइल फोन, स्थानीय संपर्कों और बरामद दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं किसी स्थानीय नेटवर्क ने उन्हें रहने की व्यवस्था या फर्जी दस्तावेज उपलब्ध तो नहीं कराए। यदि जांच में फर्जी पहचान पत्र या अवैध नेटवर्क के सबूत मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Crime Branch detains 13 suspected Bangladeshi nationals in Gwalior
दतिया में उपचुनाव के बाद संगठनात्मक सर्जरी तेज, आज हो सकती है भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा

पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई

ग्वालियर जिले में संदिग्ध विदेशी नागरिकों के खिलाफ यह पहली कार्रवाई नहीं है। अक्टूबर 2025 में हरियाणा पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर महाराजपुरा इलाके से 8 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने किराएदारों और झुग्गी बस्तियों के सत्यापन अभियान को और तेज कर दिया था।

यह भी पढ़ें: घर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज

पुलिस के अनुसार, अब तक 10 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया जा चुका है। ताजा कार्रवाई के बाद एक बार फिर अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध विदेशी नागरिकों और उनसे जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com