ज्योतिरादित्य सिंधिया का 4 दिवसीय गुना प्रवास; लगभग ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

Guna Development Projects: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुना दौरा, ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ₹278 करोड़ के मुद्रा हनुमान सबस्टेशन की रखी नींव।
Jyotiraditya Scindia begins four-day visit to Guna
ज्योतिरादित्य सिंधिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jyotiraditya Scindia Guna Visit: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चार दिवसीय गुना प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में लगभग ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और शुभारंभ कर जिले के विकास को नई गति प्रदान की।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, सिंचाई, रेलवे, सड़क, ऊर्जा, कौशल विकास, कृषि अधोसंरचना, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा दिशा बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बनाया जनआंदोलन

प्रवास की शुरुआत कांजा ग्राम स्थित कूनो नदी के उद्गम स्थल से हुई, जहां केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत 700 पौधों का रोपण किया। इसी अवसर पर उन्होंने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान–जन संरक्षण का जन आंदोलन’ का शुभारंभ किया तथा ग्राम चिनेरा में ₹17.98 लाख की लागत से निर्मित चेक डैम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है तथा पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुद्रा हनुमान में रखी ₹278 करोड़ के सबस्टेशन की नींव

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रवास के आख़िरी दिन मुद्रा हनुमान में बन रहे ₹278 करोड़ के सबस्टेशन का शिलान्यास किया। इस सबस्टेशन लगभग 225 गांवों के 2 लाख 25 हज़ार से अधिक नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके तहत 100 किमी विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। सिंधिया ने कहा ये सबस्टेशन लाखों लोगों के घरों में नया उजाला लेकर आयेगा और अब उन्हें कटौती की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।

स्वच्छ ऊर्जा, कौशल विकास और विद्युत अधोसंरचना को मिली मजबूती

प्रवास के दौरान खुटियावाड़ में केंद्रीय मंत्री ने ₹20 करोड़ की लागत से निर्मित 4.5 मेगावाट क्षमता वाले सनगार्नर सोलर प्लांट का उद्घाटन किया, जो प्रतिवर्ष लगभग 75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा। इसके अलावा तिलवारा (मार्की माहू) में ₹14.74 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक आईटीआई भवन तथा ₹2.18 करोड़ की लागत से बने धनवाड़ी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं युवाओं के कौशल विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी।

रेल, सड़क और कृषि अधोसंरचना को मिली नई सौगात

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना रेलवे स्टेशन से बीना–रुठियाई–बीना मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय यात्रियों की मांग के अनुरूप ट्रेन के समय में परिवर्तन का प्रस्ताव रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजा गया है। उन्होंने लगभग ₹3 करोड़ की लागत से बनने वाली नवीन फल एवं सब्जी मंडी का भूमिपूजन किया।

साथ ही ₹11.64 करोड़ की लागत से निर्मित तीन सड़कों—बरखेड़ा गिर्द–दूरदुरु, बूढ़े बालाजी–हनुमान टेकरी तथा महुगूड़ा फाटक–बमोरी बुजुर्ग मार्ग—का लोकार्पण किया। बूढ़े बालाजी में 160 हितग्राहियों को भूमि के पट्टों का वितरण भी किया गया।

https://youtu.be/Jt4vRnKH5Qg?si=h9RmrKcMGhOqzjBX

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com