गुना: अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य, ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री को घेरा
Pannalal Shakya Statement: गुना में भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने बिजली आपूर्ति को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठा दिए। उन्होंने मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और गोविंद सिंह राजपूत को आड़े हाथों लिया है।
- Written By: प्रीतेश जैन
पन्नालाल शाक्य (फोटो सोर्स- नवभारत)
Guna Political News: गुना जिले में बिजली व्यवस्था को लेकर जनता की शिकायतों के बीच भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य अपनी ही सरकार के मंत्रियों पर खुलकर नाराजगी जाहिर करते नजर आए। बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे विधायक ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणी की।
विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम जनता परेशान है। उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि लोगों को समय पर बिजली नहीं मिल रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ऊर्जा मंत्री पर साधा निशाना
इस दौरान उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर भी निशाना साधा। शाक्य ने कहा कि जनता को दिखावा करने वाला जनसेवक नहीं चाहिए, बल्कि ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो समस्याओं का स्थायी समाधान करे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऊर्जा मंत्री कभी बिजली के पोल पर चढ़ जाते हैं तो कभी नालियों में उतर जाते हैं, लेकिन इससे व्यवस्थाएं नहीं सुधरतीं। विधायक ने कहा कि जनता परिणाम चाहती है, केवल प्रतीकात्मक गतिविधियां नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
कान्हा में बाघ के शावकों की अटखेलियों ने मोहा मन, वन्यजीवों के लिए बनाए गए जल स्रोत बने जीवनदायिनी
उज्जैन: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लोहे के एंगल से हमला कर 2 लोगों को किया गंभीर घायल
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
नौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
गोविंद राजपूत को भी घेरा
पन्नालाल शाक्य यहीं नहीं रुके। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को भी अपने निशाने पर लिया। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना दौरे के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। उन्होंने दावा किया कि प्रभारी मंत्री द्वारा सिंधिया को धक्का दिए जाने जैसी घटना हुई, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विधायक के बयान से राजनीतिक हलचल तेज
भाजपा विधायक के इन बयानों के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि शाक्य ने विपक्ष नहीं, बल्कि अपनी ही पार्टी की सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों पर सार्वजनिक रूप से सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें : महू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
मंत्रियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं
हालांकि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विधायक के बयान के बाद अब राजनीतिक हलकों की नजर दोनों नेताओं की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।
