- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Green Corridor Made From Goa To Indore Liver Came In 4 Hours
मरने के बाद भी अजय गिरि आए मानवता के काम! अंगदान के लिवर से बुजुर्ग मरीज को मिली नई जिंदगी,गोवा से इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर
गोवा से एक नियमित उड़ान के जरिये इंदौर लाया गया लिवर (यकृत) 67 वर्षीय मरीज को प्रतिरोपित किया गया जिससे उसे नयी जिंदगी मिलने की राह आसान हो गई है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

गोवा: विमान से आया लिवर
इंदौर : गोवा से एक नियमित उड़ान के जरिये इंदौर लाया गया लिवर (यकृत) 67 वर्षीय मरीज को प्रतिरोपित किया गया जिससे उसे नयी जिंदगी मिलने की राह आसान हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अजय गिरि (45) को ‘ब्रेन हेमरेज’ के बाद गोवा के एक निजी अस्पताल में 26 जनवरी को भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और चिकित्सकों ने उन्हें 29 जनवरी को दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया था।
उन्होंने बताया कि गिरि के शोक में डूबे हुए परिजन उनके मरणोपरांत अंगदान के लिए राजी हो गए जिसके बाद शल्य चिकित्सकों ने उनके शरीर से लिवर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि लिवर को एक निजी विमानन कंपनी की नियमित उड़ान के जरिये गोवा से बृहस्पतिवार शाम इंदौर लाया गया। फिर इसे इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती 67 वर्षीय मरीज के शरीर में प्रतिरोपित किया गया। इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के संस्थापक सचिव डॉ. संजय दीक्षित ने बताया, ‘‘ ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत फिलहाल ठीक है।
बजट की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
अब आग बुझाएंगे हाईटेक ड्रोन्स, नाइट विजन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा से हैं लैस
एक्शन मोड में CM मोहन, अचानक पहुंचे गेहूं खरीदी केंद्र, किसानों के साथ पी चाय
एक्शन में CM मोहन, औचक निरीक्षण के लिए कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
राजधानी भोपाल में वारदात, पहले युवती से दुष्कर्म फिर जबरन की शादी
गिरि के अंगदान से उन्हें नयी जिंदगी मिलने की उम्मीद है।” इंदौर सोसायटी फॉर ऑर्गन डोनेशन के समन्वयक संदीपन आर्य ने बताया कि गोवा से नियमित उड़ान के जरिये इंदौर आए लिवर को ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाकर महज 15 मिनट के भीतर हवाई अड्डे से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाने के दौरान पुलिस की मदद से सड़क पर यातायात को कुछ यूं व्यवस्थित किया जाता है कि अंगदान से मिला अंग कम से कम समय में जरूरतमंद मरीज तक पहुंच सके।
जानकारी दें कि, मध्य भारत में इंदौर, मरणोपरांत अंगदान और अंगों के प्रतिरोपण से जुड़ी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। आर्य ने बताया कि वर्ष 2015 से लेकर अब तक इंदौर में मरणोपरांत अंगदान और जरूरतमंद मरीजों में इन अंगों के प्रतिरोपण के 62 मामले सामने आए हैं।
महाकुंभ की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने बताया,‘‘ गुजरे एक दशक में चार बार अन्य शहरों से आए अंगों को इंदौर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों में प्रतिरोपित किया गया है, जबकि 58 बार स्थानीय स्तर पर मरणोपरांत अंगदान और अंग प्रतिरोपण किया गया है।” आर्य ने बताया कि इंदौर में हुए मरणोपरांत अंगदान के जरिये मिले कुछ अंग हवाई मार्ग से दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र भी भेजे गए हैं और इन सूबों के अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों को प्रतिरोपित किए गए हैं।
(एजेंसी अपडेट के साथ)
Green corridor made from goa to indore liver came in 4 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Pune Expressway: मिसिंग लिंक शुरू होते ही अगला प्लान तैयार, एक्सप्रेसवे को 10 लेन तक बढ़ाने की योजना
May 01, 2026 | 07:51 AMअहिल्यानगर में 60 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग का शक, Ashok Kharat Case से सहकारिता तंत्र पर सवाल
May 01, 2026 | 07:39 AMNavi Mumbai Fake Baba Fraud: ‘तांत्रिक पूजा’ के बहाने महिला से लाखों ऐंठे, दो बाबा गिरफ्तार
May 01, 2026 | 07:33 AMनेपाल जीप हादसे में मृतकों की बढ़ी संख्या, 20 लोगों की हुई मौत; बैसाख पूर्णिमा मनाने जा रहे थे श्रद्धालु
May 01, 2026 | 07:26 AMBirthday Horoscope: 01 मई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा ये साल? जानिए कब चमकेगी आपकी किस्मत
May 01, 2026 | 07:24 AMMaharashtra Digital Census: महाराष्ट्र में 1 मई से डिजिटल जनगणना शुरू, पहली बार पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया
May 01, 2026 | 07:06 AMLIVEआज की ताजा खबर 01 मई LIVE: कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद तेज, टीएमसी-भाजपा आमने-सामने
May 01, 2026 | 06:54 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














