जंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
Farmers Protest Bhopal: भोपाल में 'जेन जी' का जलवा, किसान आंदोलन की कमान संभाल युवा बोले- 'मांगें नहीं मानी तो राजधानी में होगा जंतर-मंतर से भी बड़ा प्रदर्शन'।
- Written By: सजल रघुवंशी
भोपाल किसान आंदोलन में शामिल हुए जेन जी (सोर्स- नवभारत लाइव)
GEN Z In Bhopal Kisan Andolan: जंतर-मंतर पर इस कुछ समय पहले हुए जेन जी आंदोलन को तो हम सब ने देखा, जेन जी ने अपनी बात मनवाने के लिए देश की राजधानी में जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपनी बात मनवा भी ली। इसी बीच अब भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान भी भारी संख्या में जेन जी पहुंचे। उन्होंने नवभारत लाइव से बातचीत में यह साफ कहा कि सरकार को किसानों की मांग मान लेनी चाहिए और अगर सरकार किसानों की मांग नहीं मानेगी तो जंतर-मंतर से बड़ा प्रदर्शन प्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिलेगा।
बता दें कि हजारों की संख्या में किसान इस समय मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौजूद हैं। उनकी साफ मांग है कि सरकार उनकी बात सुने। गौरतलब है कि इस बार किसान पूरी तैयारी के साथ भोपाल आए हैं। अपने साथ 7 दिन का राशन भी लेकर आए हैं।
यह खबर अपडेट की जा रही है…
