डिंडौरी में 101 वर्षीय बाबा रामसेवक दास अचानक लापता; नर्मदा तट पर छड़ी मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

Baba Ramsevak Das Dindori: डिंडौरी के हनुमान घाट आश्रम से 101 वर्षीय बाबा रामसेवक दास अचानक गायब, क्षेत्र में फैली सनसनी, नर्मदा नदी किनारे मिली बाबा की छड़ी।
101 year old Baba Ramsevak Das missing in Dindori
Dindori Baba Ramsevak Das Missing(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dindori Baba Ramsevak Das Missing: मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल डिंडौरी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मड़ियारास के हनुमान घाट स्थित आश्रम से करीब 101 वर्षीय बाबा रामसेवक दास के अचानक लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बाबा पिछले करीब 33 वर्षों से इसी आश्रम में रहकर धार्मिक साधना कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम बाबा के आश्रम में नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने उनकी आसपास तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नर्मदा नदी के घाट किनारे बाबा की छड़ी मिली। छड़ी मिलने के बाद ग्रामीणों ने आशंका जताई कि कहीं बाबा नदी में तो नहीं गिर गए। हालांकि, बाबा के नदी में गिरने की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।वही कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने जानकारी दी हैं कि ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिलने पर बाबा को खोजने टीम लगी हुई हैं।

तबीयत खराब रहने की भी सामने आई जानकारी

ग्रामीणों के अनुसार बाबा रामसेवक दास की पिछले कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। उम्र अधिक होने के कारण ग्रामीण उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। ऐसे में नदी किनारे उनकी छड़ी मिलना और आश्रम से उनका अचानक गायब होना चिंता का विषय बन गया है।ग्रामीणों का अनुमान है कि संभवतः नदी किनारे जाते समय उनकी तबीयत बिगड़ी हो और वे नर्मदा नदी में गिर गए हों। पुलिस फिलहाल इस आशंका सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच और तलाश कर रही है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

बाबा के लापता होने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आश्रम, हनुमान घाट और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की। शनिवार देर रात तक पुलिस टीमों ने घाट क्षेत्र में तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान को सीमित करना पड़ा।

101 year old Baba Ramsevak Das missing in Dindori
इंदौर: बैंक के म्यूल खाते से 5 करोड़ से अधिक का लेन-देन, 4 मोबाइल और 8 सिम सहित दस्तावेज जब्त; 2 लोग गिरफ्तार

रविवार सुबह गोताखोरों ने संभाला मोर्चा

रविवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों की टीम को नर्मदा नदी में उतारा गया। गोताखोरों ने नदी के संभावित हिस्सों में लगातार सर्च अभियान चलाया। वहीं पुलिस और ग्रामीणों ने नदी के किनारे तथा आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी रखते हुए बाबा की तलाश की।सुबह से शाम तक चले लगातार सर्च अभियान के बावजूद बाबा रामसेवक दास का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस और गोताखोरों द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश जारी रखी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com