फूट डालो और राज करो की पॉलिसी पर चल रहे RSS और BJP : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय सेवक संघ के ऊपर एक बड़ा कटाक्ष किया है और कहा है कि ये दोनों अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। दोनों बांटो और राज करो कि पॉलिसी अपना कर देश को हिंदू और मुसलमान में विभाजित कर दिया है।
आरएसएस और बीजेपी पर दिग्विजय सिंह का कड़ा प्रहार
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

भोपाल : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय सेवक संघ के ऊपर एक बड़ा कटाक्ष किया है और कहा है कि ये दोनों अंग्रेजों के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। दोनों बांटो और राज करो कि पॉलिसी अपना कर देश को हिंदू और मुसलमान में विभाजित कर दिया है। दोनों का एकमात्र लक्ष्य है कि किसी भी तरह भाजपा को सत्ता में बनाए रखा जाए। इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अपनी यह टिप्पणी की है और कहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी एकदम अंग्रेजों के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, जिन्होंने भारत पर शासन करने के लिए हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित किया। अब वही काम ये लोग कर रहे हैं।

इस मौके पर मध्यप्रदेश माकपा के सचिव जसविंदर सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता यश भारतीय, प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया सहित अन्य विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे। संवाददाता सम्मेल में शामिल नेता अगस्त में छतरपुर में हुई हिंसा के बाद वहां गए तथ्य अन्वेषण दल का हिस्सा थे।

क्या बोले दिग्विजय सिंह

राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा, ‘‘हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने और देश पर शासन करने की कोशिश करने वाले अंग्रेजों से सीख लेते हुए, आरएसएस, भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने देश में अशांति फैलाई है।"

सरकार पर लगाए आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बड़वानी जिले में बिना हाथों वाले एक मुस्लिम व्यक्ति का घर इस आरोप में ढहा दिया गया कि वह पथराव में शामिल था। सिंह ने कहा कि उन्होंने 2021 में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के समक्ष एक याचिका दायर कर सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को लागू करने की मांग की थी।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में अल्पसंख्यकों को सताया जा रहा है और दूसरी ओर भाजपा सरकार ने अभी तक उनकी याचिका का संतोषजनक जवाब दाखिल नहीं किया है। सिंह ने जनहित याचिकाओं के जवाब में ‘‘बुलडोजर न्याय'' के बारे में उच्चतम न्यायालय की हालिया टिप्पणियों का भी स्वागत किया और कहा कि वह मामले में हस्तक्षेप करने के लिए अपने वकीलों से परामर्श कर रहे हैं।

पथराव के आरोपियों पर हुई कार्रवाई

मध्य प्रदेश के छतरपुर में 21 अगस्त को हिंदू उपदेशक रामगिरी महाराज की विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद मामले के मुख्य आरोपी के घर को ध्वस्त कर दिया गया।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com