कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने डाला वोट, भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी बोले- विकास के नाम पर मतदान हो रहा

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी पारा हाई, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने डाला वोट, BJP के आशुतोष तिवारी बोले- भयमुक्त होकर वोट दे रही जनता, जीतू पटवारी पर भी साधा निशाना।
Congress candidate Ghanshyam Singh cast his vote in the Datia Assembly by-election, while BJP candidate Ashutosh Tiwari appealed to voters, saying the election is being fought in the name of development
दतिया कांग्रेस उम्मीदवार ने डाला वोट (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Datia Congress Candidate Cast Their Vote: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपने निर्धारित पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वहीं भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने भी मतदान प्रक्रिया को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दतिया में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

न्यूज एजेंसी से बातचीत में आशुतोष तिवारी ने कहा कि दतिया की जनता भयमुक्त होकर मतदान कर रही है और सभी मतदाता जिले के विकास को ध्यान में रखकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दतिया की जनता विकास की गति को आगे बढ़ाने के पक्ष में फैसला करेगी।

आशुतोष तिवारी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

वहीं, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी मतदान केंद्र क्रमांक 184 एवं 185 का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस बार मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहे हैं और कांग्रेस का भ्रम फैलाने का प्रयास सफल नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि रुका हुआ विकास अब फिर गति पकड़ेगा तथा जनता भाजपा को भारी समर्थन देकर जीत सुनिश्चित करेगी। मतदान को लेकर दोनों प्रमुख दलों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

आशुतोष तिवारी ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी अब अप्रासंगिक हो चुके हैं। 35 हजार वोटों से हारने वाला व्यक्ति कांग्रेस का नेतृत्व कर रहा है। उन्हें मसखरेपन से बाहर निकलकर गंभीर राजनीति करनी चाहिए, ताकि उनकी एक जिम्मेदार नेता की छवि बन सके।

वोटर्स तोड़ेंगे बीजेपी का अहंकार- घनश्याम सिंह

बता दें कि, चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। जहां एक तरफ भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कांग्रेस पर हमला बोला तो वंही दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने वोटिंग ने कहा कि मतदाता भाजपा का अहंकार तोड़ेंगे। बसई में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को प्रवेश न मिलने पर सवाल खड़ा किया है। साथ ही कहा कि हम अधिकारियों से इस पर चर्चा करेंगे।

https://youtu.be/Wsq2HAE3Wsg?si=o7ZNa_uIOldddHlT

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com