दतिया उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री, हुंकार केतली पर वोट की अपील; भाजपा पर साधा निशाना
Datia By Election: दतिया उपचुनाव में चंद्रशेखर आजाद की एंट्री, किला चौक पर दामोदर यादव के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन, 'केतली' पर वोट मांग बीजेपी पर साधा निशाना।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
दतिया उपचुनाव में चंद्रशेखर की एंट्री (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chandrashekhar Azad Entry In Datia By Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद दतिया पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के समर्थन में किला चौक पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने जनता से आगामी उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील करते हुए केतली चुनाव चिन्ह पर मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक सीट का नहीं, बल्कि दतिया के भविष्य और बदलाव का चुनाव है।
‘दतिया में बदलाव की राजनीति करने आए हैं’
अपने संबोधन में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी दतिया में नई सोच और विकास की राजनीति लेकर आई है। उन्होंने कहा कि यदि जनता पार्टी पर भरोसा जताती है तो क्षेत्र में भय और दबाव की राजनीति को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे दामोदर यादव को अपना समर्थन देकर दतिया में एक नई राजनीतिक शुरुआत करें।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला से 8 महीने तक ज्यादती, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR; आरोपी फरार
MP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
सदन के संकटमोचक नरोत्तम मिश्रा: जब चलती सदन में पलटा था पासा- जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने का किया जिक्र
जनसभा के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल ही में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने के बाद उनके समर्थकों ने विरोध किया, लेकिन उनकी आवाज सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे यह संदेश गया कि पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान नहीं कर रही है। आजाद ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का सम्मान होना चाहिए और राजनीतिक दलों को अपने कार्यकर्ताओं की बात सुननी चाहिए।
उपचुनाव में ताकत दिखाने की कोशिश
दतिया उपचुनाव में आयोजित इस जनसभा के जरिए आजाद समाज पार्टी ने अपनी चुनावी मौजूदगी का मजबूत प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ के बीच पार्टी ने मतदाताओं तक अपना संदेश पहुंचाने का प्रयास किया। दामोदर यादव के समर्थन में हुए इस शक्ति प्रदर्शन से स्पष्ट है कि पार्टी चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें: भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला से 8 महीने तक ज्यादती, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR; आरोपी फरार
वहीं, दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
