दमोह में 10 वर्षीय अभिषेक हत्याकांड: पिता ने तेजगढ़ पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Abhishek Murder Case : दमोह के गूड़ा गांव में 10 वर्षीय अभिषेक अहिरवार की हत्या के मामले में पिता ने तेजगढ़ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने CBI जांच, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
Damoh 10-year-old Abhishek Ahirwar murder case
मृतक के पिता बहादुर अहिरवार ग्रामीणों और भीम आर्मी के सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • दमोह के गूड़ा गांव में 10 वर्षीय अभिषेक अहिरवार की हत्या का मामला।

  • पिता बहादुर अहिरवार ने तेजगढ़ पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

  • ग्रामीणों और भीम आर्मी के सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन।

  • मामले की CBI जांच और पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग।

  • पीड़ित परिवार के लिए 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग।

  • मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी।

Damoh 10 Year Old Abhishek Murder Case : दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गूड़ा में 10 वर्षीय अभिषेक अहिरवार की हत्या के मामले में मंगलवार को परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। मृतक के पिता बहादुर अहिरवार ग्रामीणों और भीम आर्मी के सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन एसडीएम सौरभ गंधर्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया को दिया गया। परिजनों ने मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

10 नवंबर से लापता था अभिषेक

दमोह जिले में मृतक के पिता बहादुर अहिरवार ने ज्ञापन में बताया कि उनका इकलौता बेटा अभिषेक 10 नवंबर की शाम से लापता था। उसकी गुमशुदगी की शिकायत तेजगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी लेकिन परिजनों के मुताबिक पुलिस उसे तलाशने में नाकाम रही। करीब 6 दिन बाद अभिषेक का शव गांव के पास एक खेत में मिला।

पुलिस पर लापरवाही और बिना अनुमति शव ले जाने का आरोप

परिजनों ने तेजगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद बच्चे की तलाश में गंभीरता नहीं दिखाई गई। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस ने रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच बिना अनुमति शव को घटनास्थल से हटाया। परिजनों ने इस पूरी कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

CBI जांच और 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग

ज्ञापन के जरिए पीड़ित परिवार ने अभिषेक की हत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने तेजगढ़ पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग भी रखी गई।

Damoh 10-year-old Abhishek Ahirwar murder case
बीती बातें : बेटी यशोधरा की जिद के आगे झुकी थीं राजमाता विजया राजे सिंधिया, पैरोल पर आईं तो सताई शादी की चिंता

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजनों और भीम आर्मी के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में आंदोलन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। फिलहाल ज्ञापन के बाद प्रशासन और पुलिस की ओर से मांगों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।