- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Damoh »
- Collector Sting Operation Confidential Info Leak Case One Suspended
कलेक्टर चैंबर में ‘जासूसी’ का बड़ा खुलासा, दमोह कलेक्टर ने खुद किया स्टिंग ऑपरेशन; सस्पेंड हुआ कर्मचारी
Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के दमोह में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के चैंबर से गोपनीय फोन कॉल और बैठकों से जुड़ी जानकारियां लीक होने का मामला सामने आया है।
- Written By: सजल रघुवंशी

दमोह न्यूज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Damoh Collector Sting Operation: मध्यप्रदेश के दमोह में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के चैंबर से गोपनीय फोन कॉल और बैठकों से जुड़ी जानकारियां लीक होने का मामला सामने आया है। कलेक्टर को इस पर तब संदेह हुआ, जब उनके गुप्त निरीक्षण की सूचना कुछ ही मिनटों में संबंधित विभाग तक पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने खुद स्टिंग ऑपरेशन कर मामले का खुलासा किया और एक कर्मचारी को पकड़ लिया।
इस मामले में सहायक ग्रेड-3 के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो अन्य कर्मचारियों को कलेक्टर कार्यालय से हटाकर उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। साथ ही कलेक्टर कार्यालय में लगे दो टेलीफोन सेटों को सील कर तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है।
लीक की जा रही थी कलेक्टर कक्ष की जानकारी
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने इस बात की जानकारी दी की वह एक विभाग के सीक्रेट निरीक्षण की योजना बना रहे थे, और इसकी जानकारी सिर्फ चुनिंदा अधिकारियों को ही थी। जो उनके कक्ष में उस समय मौजूद थे लेकिन बैठक की पूरी जानकारी कुछ ही देर में संबंधित विभाग तक पहुंच गई, बैठक खत्म होने के कुछ ही देर बाद संबंधित विभाग से फोन कॉल आया। बातचीत के दौरान यह संकेत मिला कि प्रस्तावित निरीक्षण की जानकारी पहले से वहां पहुंच चुकी थी। इसके बाद कलेक्टर को आशंका हुई कि उनके चैंबर की गोपनीय सूचनाएं बाहर लीक हो रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर पुलिस ने 30 घंटे में सुलझाया किडनैपिंग केस, लॉ छात्रा को किया बरामद, आरोपी अवैध पिस्टल के साथ अरेस्ट
Local Youth Surveyor Protest: लोकल यूथ सर्वेयरों का प्रदर्शन, मानदेय देने की मांग, मंत्री के बंगले का घेराव
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में बना हीटप्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
उज्जैन में कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देंगे कांग्रेस विधायक, जिला बदर की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन
कलेक्टर ने ऐसे किया भंडाफोड़
संदेह की पुष्टि करने के लिए कलेक्टर ने अपने मोबाइल फोन पर न्यूज चलाकर उसकी आवाज तेज कर दी और फोन को कमरे में छोड़कर बाहर चले गए। इसके बाद पास के कमरे में रखे फोन को रिसीव किया गया, जहां वही आवाज सुनाई देने का दावा किया गया। इस घटनाक्रम के बाद कलेक्टर कक्ष की बातचीत लीक होने की आशंका और गहरा गई।
यह भी पढ़ें: Local Youth Surveyor Protest: लोकल यूथ सर्वेयरों का प्रदर्शन, मानदेय देने की मांग, मंत्री के बंगले का घेराव
मामले की गंभीरता को देखते हुए की गई कार्रवाई
मामला सामने आने के बाद सहायक ग्रेड-3 सचिन खरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं लंबे समय से कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ अजय कुमार असाटी और भृत्य जयदेव अहिरवार को हटाकर उनके मूल विभाग ‘सर्व शिक्षा केंद्र’ भेज दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर इस पूरे घटनाक्रम को गोपनीयता भंग होने का गंभीर मामला माना जा रहा है।
Collector sting operation confidential info leak case one suspended
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कलेक्टर चैंबर में ‘जासूसी’ का बड़ा खुलासा, दमोह कलेक्टर ने खुद किया स्टिंग ऑपरेशन; सस्पेंड हुआ कर्मचारी
May 08, 2026 | 03:04 PMग्वालियर पुलिस ने 30 घंटे में सुलझाया किडनैपिंग केस, लॉ छात्रा को किया बरामद, आरोपी अवैध पिस्टल के साथ अरेस्ट
May 08, 2026 | 02:59 PM2026 में इस दिन मनाया जाएगा Mother’s Day, जानिए कब से और किसने की थी शुरुआत, क्या है इसका महत्व
May 08, 2026 | 02:51 PMCanada Hospital Ants: कनाडा अस्पताल में चींटियों का हमला, ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचीं, सर्जरी हुईं रद्द
May 08, 2026 | 02:46 PMGondia: खाद की ब्लैक मार्केटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई; पालकमंत्री इंद्रनील नाइक ने दिए निर्देश
May 08, 2026 | 02:41 PMकपास उत्पादन पर वीआईए की चिंता, वैश्विक औसत से काफी पीछे भारत; उत्पादकता बढ़ाना आर्थिक जरूरत बताया
May 08, 2026 | 02:38 PMअमिताभ बच्चन की राह पर शशि थरूर, फोटो-वीडियो यूज करने पर लगा बैन! Deepfake और AI के खिलाफ पहुंचे थे कोर्ट
May 08, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM













