-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Cm Mohan Yadav Metro City Announcement Simhastha 2028
उज्जैन बनेगा ‘मेट्रो सिटी’! CM मोहन यादव ने दिया बड़ा संकेत; जानें क्या कहा
- Written By: सजल रघुवंशी
Ujjain News: सीएम मोहन यादव ने उज्जैन को मेट्रो सिटी के रूप में विकसित करने का संकेत दिया है। साथ ही, उन्होंने प्रदेश के 19 शहरों में शराबबंदी और हर जिले में गीता भवन बनाने की घोषणा को दोहराया।

सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav Ujjain Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज एक बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने उज्जैन को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के साथ-साथ मेट्रो सिटी के रूप में भी विकसित किए जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने यह बात उज्जैन-मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 में उज्जैन को हम मेट्रो सिटी के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में भी स्थापित कर पाएंगे। सीएम मोहन यादव ने उज्जैन मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया और गुरुदेव का अमृत प्रवचन का श्रवण किया। इस अवसर पर गुरुदेव उमाकांत महाराज ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया।
सीएम मोहन यादव ने कही यह बड़ी बात
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन अब धार्मिक नगरी के साथ उत्सव की नगरी भी हो गई है। हर जिले में गीता भवन बन रहे हैं, जहां पर भगवान कृष्ण के उपदेशों का वाचन और आध्यात्मिक अध्ययन भी हो सकेगा। भगवान कृष्ण के अनुयायी होते हुए हम सब गोपालन को भी अपना रहे हैं और गोपालक परिवारों को आर्थिक सहायता भी दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की बढ़ी मुश्किलें; अदालत ने 14 जुलाई तक बढ़ाई कस्टडी
झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली का आरोप, 7 दिन में गैंग पर दूसरी एफआईआर
सागर में 108 कलशों से हुआ महाअभिषेक, ‘अस्वस्थ’ हुए भगवान जगन्नाथ; अब 15 दिन अनसर गृह में रहेंगे
सागर में आर्मी ऑफिस के सामने होटल पर बवाल; मिडास पर सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप
जीवन संयमित होकर जीने का मार्ग मिल जाता है- सीएम
सीएम मोहन यादव ने कहा कि सनातन धर्म में मान्यता है कि 84 लाख योनियों के बाद हमें यह मानव जीवन मिलता है। इस मानव जीवन को सही तरीके से जीने का जो मार्ग गुरूदेव द्वारा बताया जाता है, उससे जीवन सरल और संयमित होकर जीने का मार्ग मिल जाता है।
यह भी पढें: MP में खसरे का ‘आउटब्रेक’! शुरुआती 4 महीनों में ही मिले 800 मरीज; इन दो क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मामले
सरकार गोशालाओं बनाने का काम कर रही है- सीएम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार गोशालाओं को बनाने और संरक्षण देने का काम कर रही है। उज्जैन सहित अन्य धार्मिक नगरों में भी शराबबंदी लागू की गई है और प्रदेश में उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, दतिया, पीतांबरा पीठ, सलकनपुर, ओरछा और चित्रकूट सहित 19 शहरों में शराबबंदी है। उन्होंने कहा कि संतों के द्वारा सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने और जीवन यापन के सही तरीके अपनाने की शिक्षा और निर्देश मिलते हैं, जिसे प्रदेश में लागू किया जाता है।
एजेंसी इनपुट के साथ…
Cm mohan yadav metro city announcement simhastha 2028
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आरपीएफ के डॉग ‘प्रिंस’ का कमाल; नागपुर स्टेशन पर 3.02 लाख रूपए के गांजे के साथ एमपी का तस्कर गिरफ्तार!
Jun 30, 2026 | 04:00 PMगड़चिरोली में प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन, केंद्रप्रमुखों और मुख्याध्यापकों ने किया गुणवत्ता वृद्धि पर मंथन
Jun 30, 2026 | 04:00 PMछत्रपति संभाजीनगर: स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को मिली मंजूरी, प्रशासनिक नियुक्तियों और CCTV संचालन पर अहम निर्णय
Jun 30, 2026 | 03:58 PMएक एक करके विकेट गिरते रहेंगे, सचिन अहीर के शिवसेना में आते ही एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया
Jun 30, 2026 | 03:57 PMBharat Tiwari Encounter Case: CBI जांच की मांग पर SC ने सुनवाई से किया इनकार, हाईकोर्ट जाने की दी सलाह
Jun 30, 2026 | 03:56 PMट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की बढ़ी मुश्किलें; अदालत ने 14 जुलाई तक बढ़ाई कस्टडी
Jun 30, 2026 | 03:55 PM‘सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं’, अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
Jun 30, 2026 | 03:53 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM













