- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Child Who Fell Into A Borewell In Guna Madhya Pradesh Was Rescued Safely
बच गई 10 साल के मासूम की जिंदगी, MP के गुना में बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया, एनडीआरएफ के प्रयास सफल
मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार शाम को 10 वर्षीय एक बच्चा 140 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। अच्छी ख़बर यह है कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के प्रयासों से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
- Written By: आंचल लोखंडे

गुना में बोरवेल में गीरे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया (सौजन्य: सोशल मीडिया)
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय बच्चे को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के प्रयासों से सफलतापूर्वक व सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दें कि मध्य प्रदेश के गुना जिले में शनिवार शाम को 10 वर्षीय एक बच्चा 140 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। 16 घंटे के इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ की टीम को सफलता मिली।
गुना के ASP मान सिंह ठाकुर ने बताया कि शनिवार को 10 वर्षीय सुमित अपने ही खेत के बोरवेल में गिर गया था। वे कल से बचाव अभियान चला रहे थे। आज 29 दिसंबर सुबह 9:30 बजे सुमित को निकाल लिया गया है। गुना के अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है। राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने मौके से बताया था कि बच्चा करीब 39 फीट की गहराई पर फंसा हुआ था। इसलिए उसे बाहर निकालने में ज़्यादा दिक्कत नहीं आई।
की गई थी गहरी सुरंग की खुदाई
बोरवेल में गिरने के बाद बच्चे को बचाने के लिए गहरे सुरंग की खुदाई की गई और अत्याधुनिक उपकरणों जेसीबी और पोकलेन मशीन का इस्तेमाल किया गया। उस तक पाइप के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ती की गई थी। रेस्क्यू टीम ने जेसीबी मशीनों से सुबह बोरवेल के समानांतर 45 फीट गड्ढा खोदा। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल में कैमरा डालकर देखा तो उसकी गर्दन के नीचे पानी जाता दिखा। गुना जिले के पिपलिया गांव का रहने वाला सुमित मीणा शनिवार शाम करीब 5 बजे खुले बोरवेल में गिर गया था। पतंग उड़ाते समय यह हादसा हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब: बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम का सफल रेस्क्यू, 9 घंटों तक लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, देखें VIDEO
गुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
‘ASI की रिपोर्ट में कई तथ्य गायब…’, भोजशाला फैसले पर दिग्विजय सिंह का बयान; कही यह बड़ी बात
अब लेट-लतीफी नहीं चलेगी! CM मोहन यादव ने दिए सभी सरकारी विभागों में बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू करने के निर्देश
बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी
गुना जिला प्रशासन, पुलिस सहित SDRF और NDRF की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बच्चे को 16 घंटे के अंदर बाहर निकाल लिया है। सुमित को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। अभी तक प्रशासन और डॉक्टरों ने सुमित की स्थिति के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सुमित के परिजनों और गांव वाले लगातार प्रार्थना कर रहे हैं कि बच्चा सही-सलामत हो।
पतंग उड़ाते हुए गिरा था बोरवेल में
गुना जिले के राघोगढ़ इलाके के जंजाल इलाके में स्थित पिपलिया गांव का रहने वाला 10 साल का बच्चा सुमित मीणा शनिवार शाम पतंग उड़ाते हुए अचानक बोरवेल में गिर गया था। जब परिवार वालों को सुमित की कोई खबर नहीं मिली, तो उसे गांव भर में खोजा गया। इसके बाद बोरवेल में देखा गया तो सुमित उसमें फंसा हुआ दिखा। सूचना पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और जेसीबी मशीन की मदद से बोरिंग के पास गड्ढा किया गया।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अब सरकार करेगी कार्रवाई
मध्य प्रदेश में लगातार हो रहे बोरवेल हादसों के चलते सीएम मोहन यादव ने सख्ती बरती थी। उन्होंने कहा था कि बोरवेल खुला छोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए खेत के मालिक पर केस दर्ज होगा। हालांकि, आज भी बोरवेल खुला छोड़ने और लापरवाही बरतने के चलते हादसे हो रहे हैं। गनिमत रही की बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दें कि राजस्थान की बच्ची अभी भी बोरवेल में फसी हुई है। उम्मीद है बच्ची सही-सलामत बाहर निकलेगी।
Child who fell into a borewell in guna madhya pradesh was rescued safely
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील के बाद CM फडणवीस का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में 6 महीने तक नहीं होंगे बड़े सरकारी कार्यक्रम
May 16, 2026 | 10:36 AMपंजाब: बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम का सफल रेस्क्यू, 9 घंटों तक लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, देखें VIDEO
May 16, 2026 | 10:29 AMMP में गर्मी का तांडव, 37 जिलों में हीटवेव अलर्ट, राजधानी में पिघल गया सड़कों का डामर
May 16, 2026 | 10:22 AMजब तक परिभाषा तय नहीं, एक इंच जमीन पर भी नहीं होगा खनन, अरावली मामले पर चला सुप्रीम कोर्ट का हथौड़ा
May 16, 2026 | 10:21 AMनागपुर में आग उगलती गर्मी, पारा 45 पार, 21 मई तक रेड अलर्ट; प्रशासन ने दी चेतावनी
May 16, 2026 | 10:18 AMनवी मुंबई के खस्ताहाल रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प: 6 महीने में सिडको मध्य रेलवे को सौंपेगी जिम्मेदारी
May 16, 2026 | 10:17 AMMahasanyog Vat Savitri Vrat : आज वट सावित्री व्रत पर महासंयोग, नोट कर लें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
May 16, 2026 | 10:10 AMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM













