-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Child Fell Into 140 Feet Deep Borewell In Mp Guna Rescue Operation Underway
140 फीट गहराई में समाई एक और जिंदगी; MP के गुना में बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- Written By: आंचल लोखंडे
एमपी के गुना जिले में शनिवार शाम को 10 वर्षीय एक बच्चा 140 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। इसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जो अभी भी जारी है।

मध्य प्रदेश के गुना में बोरवेल में बच्चा गीरा (सौजन्य: सोशल मीडीया)
गुना: भूतपूर्व काल में बच्चों के बोरवेल में गिरने की घटनाओं से न तो अभिभावकों ने कुछ सीख ली है न ही स्थानीय प्रशासन लेती है। जिससे यह घटनाएं हर बार होती जा रही है। हाल ही में राजस्थान के दौसा में एक बच्चे की बोरवेल में गिरकर दर्दनाक मौत हुई थी और एक बच्ची का रेस्क्यू जारी है। ऐसी न जाने कितनी अनगिनत घटनाएं घटित होती रहती हैं। लेकिन हम इन पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश तक नहीं करते हैं। अब फिर एक बार ऐसी ही एक घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश के गुना में एक 10 साल के मासूम की जिंदगी बोरवेल फंस गई है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में बोरवेल में बच्चे के गिरने का मामला सामने आया है। एमपी के गुना जिले में शनिवार शाम को 10 वर्षीय एक बच्चा 140 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। इसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि सुमित मीना नाम का यह बच्चा गुना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर पिपलिया गांव में शाम करीब 5 बजे बोरवेल के खुले बोरवेल में गिर गया। राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने बताया कि बच्चा करीब 39 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है।
140 फीट गहरा है बोरवेल
गुना के कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि बोरवेल करीब 140 फीट गहरा है। बच्चे को बचाने के लिए 25 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है। पुलिस और अन्य स्थानीय एजेंसियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। वहीं देर शाम भोपाल से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि बोरवेल में ऑक्सीजन पंप के सहारे बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निर्भय की मौत, 21 घंटे लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, जानें पूरा मामला
जबलपुर में डुमना पुलिस चौकी मार्ग पर पेड़ से लटकती मिली नाबालिग की लाश; 22 दिनों से था लापता
सागर कलेक्टर ने नकली बीज का बड़ा खेल ‘बेनकाब’; 500 बोरी खाद और नकली सोयाबीन बीज जब्त
सुरखी विधानसभा में कांग्रेस साफ! पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सैकड़ों समर्थकों संग BJP में शामिल; मची खलबली
राजस्थान घटना में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी
बता दें कि राजस्थान के कोटपुतली में 6 दिन पहले खुले बोरवेल में गिरी 5 वर्ष की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बच्ची को बाहर निकालने के लिए आपदा प्रबंधन दल यानी एनडीआरएफ के 2-2 जवान 3 बार में 170 फीट गहरे गड्ढे में उतरे हैं। यह गड्ढा बोरवेल के समानांतर बनाया गया है। इस गड्ढे से बोरवेल तक सुरंग खोदी जा रही है। जवानों की सुरक्षा के लिए ऑक्सीजन का प्रबंध किया गया है। उम्मीद है बच्ची सही-सलामत बाहर निकलेगी।
देश की लेटेस्ट जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
अभिभावक और प्रशासन ले खबरदारी
दौसा में एक बच्चा बोरवेल में गिरकर मर गया था। कोटपूतली के सरुण्ड थाना क्षेत्र में कीरतपुरा गांव में तीन साल की बच्ची चेतना बोरवेल में गिर गई है। जिसे बचाने के प्रयास लगातार जारी हैं। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। दौसा की घटना के बाद वहां के कलेक्टर ने पूरे जिले में खुले पड़े बोरवेल को बंद कराने का आदेश जारी किया था। इन घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए सबसे पहले अभिभावकों को सतर्क रहकर उनका ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही बोरवेल खुदवाने वाले मालिक को भी सुरक्षा का बंदोबस्त रखना चाहिए। अन्यथा स्थानीय प्रशासन ने उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। तभी इन घटनाओं पर प्रतिबंध लगेगा।
Child fell into 140 feet deep borewell in mp guna rescue operation underway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेयो अस्पताल में ACB का एक्शन, मेडिकल बोर्ड प्रमाणपत्र के बदले रिश्वत! नागपुर में डॉक्टर समेत 2 गिरफ्तार
Jul 01, 2026 | 11:15 AMअकोला मनपा कर रहा है मानसून की तयारी; शहर में जारी होगी 42 E Bus, डॉ. सुनील लहाने ने दी नवभारत को जानकारी
Jul 01, 2026 | 11:13 AMमुंबई लोकल के 75 लाख यात्रियों की सुरक्षा पर संकट, RPF और GRP में 2,559 पद खाली, हर चौथा पद रिक्त
Jul 01, 2026 | 11:09 AMप्रतापगढ़ में दरोगा पर नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप; मुकदमा दर्ज, एसपी ने किया निलंबित
Jul 01, 2026 | 11:07 AMUS Heatwave: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में भीषण गर्मी, प्रशासन ने खोले कूलिंग सेंटर
Jul 01, 2026 | 11:03 AMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक: बिहार के बाद UP कनेक्शन आया सामने, 25 साल से आगरा की एक ही प्रेस से छपते थे पेपर
Jul 01, 2026 | 10:59 AMक्या वर्ली विधानसभा सीट बिना सचिन अहीर के जीते पाएंगे आदित्य ठाकरे? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
Jul 01, 2026 | 10:56 AMवीडियो गैलरी

BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM
UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:27 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:19 PM
Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
Jun 30, 2026 | 05:14 PM














