छतरपुर: जमीन विवाद में किसान की राई की फसल पर 5-6 ट्रैक्टर चलाने का आरोप, लाठी-डंडों से मारपीट में 5 घायल

Five Injured In Land Dispute Clash In Chhatarpur : छतरपुर के थुराटी गांव में जमीन विवाद पर 5-6 ट्रैक्टर से किसान की राई की फसल रौंदने का आरोप है। विरोध पर मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं।
chhatarpur-thurati-land-dispute-mustard-crop-damage-five-people-injured-pjn28
जमीन विवाद में चले लाठी-डंडेफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • छतरपुर के थुराटी गांव में जमीन विवाद चले लाठी-डंडे।

  • 5-6 ट्रैक्टर से राई की खड़ी फसल रौंदने का आरोप।

  • विरोध करने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट

  • 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Chhatarpur Land Dispute In Thurati Village : छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम थुराटी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने 5 से 6 ट्रैक्टर खेत में उतारकर किसान की खड़ी राई की फसल को रौंद दिया। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई। घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, थुराटी गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने विवादित जमीन पर 5 से 6 ट्रैक्टर चलवा दिए। ट्रैक्टरों से खेत में खड़ी राई की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया गया।

किसान की महीनों की मेहनत पर फिरा पानी

किसान ने खेत में राई की फसल तैयार करने के लिए बीज, खाद और मेहनत पर खर्च किया था। फसल से अच्छी पैदावार और आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन ट्रैक्टर चलने से उसे भारी नुकसान होने की बात सामने आई है। किसान परिवार के लिए यह पूरे सीजन की कमाई प्रभावित होने जैसा है।

विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट

खेत में ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट करने का विरोध किए जाने पर विवाद बढ़ गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

छतरपुर में जमीन विवाद की सूचना मिलने पर लवकुशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी त्रिवेंद्र त्रिवेदी के अनुसार, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जमीन विवाद, फसल को नुकसान पहुंचाने और मारपीट से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

chhatarpur-thurati-land-dispute-mustard-crop-damage-five-people-injured-pjn28
बुरहानपुर: खेत के कुएं में गिरा तेंदुआ, देखकर किसान के उड़े होश, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

गांव में तनाव, कार्रवाई पर नजर

घटना के बाद थुराटी गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। जमीन को लेकर विवाद में खड़ी फसल नष्ट करने और मारपीट की घटना ने किसान परिवार की चिंता बढ़ा दी है। अब ग्रामीणों की नजर छतरपुर पुलिस जांच और दोनों पक्षों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर है।