छतरपुर में अवैध पटाखों के परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, 13 कार्टून आतिशबाजी सामग्री और टैक्सी जब्त

Chhatarpur Firecrackers Seized : दीपावली के त्योहार से पहले अवैध पटाखों के परिवहन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक तीन पहिया टैक्सी से 13 कार्टून पटाखे बरामद किए।
Chhatarpur illegal firecrackers transport case
छतरपुर में अवैध पटाखों के परिवहन पर पुलिस की कार्रवाईफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • छतरपुर के नौगांव में अवैध पटाखों के परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई।

  • तीन पहिया टैक्सी से 13 कार्टून पटाखे और आतिशबाजी की सामग्री बरामद।

  • पुलिस ने पटाखों के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टैक्सी भी जब्त की।

  • झांसी निवासी जमील खान को गिरफ्तार किया गया।

Chhatarpur illegal Firecrackers Transport case : छतरपुर जिले में दीपावली से पहले अवैध आतिशबाजी के परिवहन पर पुलिस ने कार्रवाई की है। नौगांव थाना पुलिस ने रोड पेट्रोलिंग के दौरान पलेरा रोड पर एक तीन पहिया टैक्सी से 13 कार्टून पटाखे बरामद किए हैं। मामले में झांसी निवासी जमील खान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक जब्त पटाखों और टैक्सी की कुल कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान

छतरपुर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत नौगांव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पलेरा रोड के रास्ते अवैध रूप से पटाखों का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और रोड पेट्रोलिंग शुरू की।

डिग्री कॉलेज के पास टैक्सी से गिरे कार्टून

एमपी पुलिस टीम जब डिग्री कॉलेज के पास पलेरा रोड पर पहुंची तभी एक तीन पहिया टैक्सी से कुछ कार्टून सड़क पर गिरते दिखाई दिए। इस घटना के बाद पुलिस को टैक्सी में संदिग्ध सामान होने का शक हुआ। पुलिसकर्मियों ने टैक्सी को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान कार्टूनों को खोलकर देखा गया तो उनमें पटाखे और आतिशबाजी की सामग्री रखी मिली।

Chhatarpur illegal firecrackers transport case
दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने के आरोप पर NHRC का एक्शन, MP के मुख्य सचिव और DGP को नोटिस

झांसी से पटाखे खरीदकर लाने की बात कही

पुलिस ने मौके पर टैक्सी चालक और आतिशबाजी से जुड़े व्यक्ति की पहचान झांसी निवासी जमील खान के रूप में की। पूछताछ में आरोपी ने पटाखे झांसी से खरीदकर लाना बताया है। नौगांव थाना पुलिस ने आरोपी जमील खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com