बुरहानपुर के उर्दू स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को नहीं मिली किताबें, कांग्रेस ने दिया अल्टीमेटम

Urdu Medium Schools : बुरहानपुर के उर्दू माध्यम स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिलने पर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा। एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया।
Urdu medium students in Burhanpur waiting for textbooks
बुरहानपुर के उर्दू स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को नहीं मिली किताबेंफोटो सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • बुरहानपुर के उर्दू माध्यम स्कूलों में किताबें नहीं मिलने का मामला।

  • कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का इंतजार।

  • कांग्रेस ने किताबें उपलब्ध कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया।

  • मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी।

Burhanpur Urdu School Book Distribution : बुरहानपुर जिले के उर्दू माध्यम स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शैक्षणिक सत्र आगे बढ़ने के बावजूद कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब तक पाठ्यपुस्तकें नहीं मिलने का मामला सामने आया है। किताबों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही जा रही है। इससे अभिभावकों और शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

इस समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिंकू टॉक ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उर्दू माध्यम के विद्यार्थियों को जल्द से जल्द पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग की। कांग्रेस कमेटी ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विद्यार्थियों को समय पर किताबें उपलब्ध कराना शासन और विभाग की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद उर्दू माध्यम के छात्रों को पाठ्यपुस्तकों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

एक सप्ताह में किताबें नहीं मिलीं तो आंदोलन

कांग्रेस कमेटी ने शिक्षा विभाग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। ज्ञापन के जरिए चेतावनी दी गई है कि तय समय में किताबों का वितरण सुनिश्चित नहीं हुआ तो विद्यार्थियों के हित में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

अभिभावकों ने भी जताई चिंता

मामले में अभिभावक फईम हाशमी ने भी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने को लेकर अपनी बात रखी। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग एक सप्ताह के भीतर किताबें उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाता है। उर्दू माध्यम के विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें कब मिलेंगी, ये अब शिक्षा विभाग के लिए अहम सवाल बन गया है।

Urdu medium students in Burhanpur waiting for textbooks
रायसेन के नर्मदा घाट पर मिला दांतों वाले जबड़े जैसा रहस्यमयी अवशेष, मेमथ के जीवाश्म होने की आशंका

कौन है इसका जिम्मेदार

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा शिक्षा विभाग? क्या जिम्मेदार अधिकारी विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए किताबें उपलब्ध कराएंगे या फिर उर्दू माध्यम के छात्र इसी तरह पाठ्यपुस्तकों के इंतजार में अपना कीमती शैक्षणिक समय गंवाते रहेंगे?