8 died in Mp Accident
भोपाल: मध्य प्रदेश में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां दमोह में महादेव पुल से जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे नदी में जा गिरी। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा बनवार मार्ग पर सिमरी गांव के पास से गुजरते वक्त हुआ। घटना की जानकारी मिलते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान 5 घायलों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उन्हे जबलपुर रेफर किया गया है।
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में आठ लोगों की जान चली गई है। यह हादसा बनवार मार्ग पर सिमरी गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को दमोह जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पुल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।