Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खुद को कुंवारा बताकर विदिशा के युवक ने भोपाल में रचाया ढोंग, आदिवासी युवती से बनाए संबंध; आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News: भोपाल के मंगलवारा में आदिवासी युवती से ज्यादती और ब्लैकमेलिंग, शादीशुदा होने की बात छिपाकर किया यौन शोषण, विदिशा का आरोपी मनीष रघुवंशी गिरफ्तार।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 12, 2026 | 08:02 PM

आरोपी मनीष रघुवंशी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhopal Mangalwara Case: भोपाल में एक आदिवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मंगलवारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदिशा जिले के मंडीबामोरा निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मनीष रघुवंशी ने खुद को अविवाहित बताकर भोपाल निवासी 30 वर्षीय आदिवासी युवती से संपर्क किया था। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने प्रेम संबंध स्थापित कर युवती को शादी का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने कई बार युवती का यौन शोषण किया।

शादी का वादा कर किया कथित शोषण

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे विभिन्न स्थानों पर लेकर जाता था और शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती को लंबे समय तक यह विश्वास था कि आरोपी उससे विवाह करेगा लेकिन बाद में उसे आरोपी की वास्तविकता का पता चला। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने रिश्ते के दौरान युवती की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच ली थीं। इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर वह कथित तौर पर उसे धमकाता था और संबंध बनाए रखने के लिए दबाव डालता था।

सम्बंधित ख़बरें

ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा था मंडला का पुलिसकर्मी, आत्महत्या मामले में दो नर्स गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

‘छप्पर फाड़ कर मिली जीत’, राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद भोपाल BJP दफ्तर में जश्न; CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात

रतलाम के पलसोड़ी में भड़की अतिक्रमण विरोधी आग, प्रशासनिक टीम पर भीषण पथराव; 40 से ज्यादा गिरफ्तार

उज्जैन के बलेडी में नाली को लेकर खूनी विवाद, युवक को उतारा मौत के घाट; दो आरोपी गिरफ्तार और दो अब भी फरार

तस्वीरें वायरल करने की धमकी का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसी डर के कारण वह लंबे समय तक मानसिक दबाव में रही। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसने अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाकर उसे धोखे में रखा था। सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने आरोपी की तलाश शुरू की। वह कई बार मंडीबामोरा भी पहुंची लेकिन वहां उसे पता चला कि आरोपी विदिशा में रह रहा है।

यह भी पढ़ें: ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा था मंडला का पुलिसकर्मी, आत्महत्या मामले में दो नर्स गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

शिकायत के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी

आरोपी की कथित हरकतों से परेशान होकर युवती ने अंततः मंगलवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद भोपाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को विदिशा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विवेचना जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसने इसी तरह अन्य महिलाओं को भी धोखे का शिकार तो नहीं बनाया। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Vidisha man poses as bachelor in bhopal and engages in relationship with tribal woman

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 08:02 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.