वैशाली नगर में गंदे पानी पर उमंग सिंघार का हमला, कहा- शुद्ध पानी नहीं मिला तो जनता पानी का टैक्स देना बंद करे

Vaishali Nagar Dirty Water Problem : भोपाल के वैशाली नगर में दूषित पानी की शिकायतों पर उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार को घेरा। बोले- शुद्ध पेयजल नहीं मिलता तो जनता पानी का टैक्स देना बंद करे।
umang singhar
उमंग सिंघार ने दूषित पानी को लेकर सरकार को घेराफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भोपाल के वैशाली नगर में दूषित पानी की शिकायतों पर सियासत तेज।

  • उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार को पेयजल व्यवस्था पर घेरा।

  • सिंघार ने कहा कि शुद्ध पानी नहीं मिलता तो जनता पानी का टैक्स देना बंद करे।

Umang Singhar Statement on Contaminated Water : भोपाल के वैशाली नगर में दूषित पेयजल की शिकायतों को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के शहरों से लेकर गांवों तक लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम रही है।

उमंग सिंघार ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पेयजल व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। इंदौर से लेकर भोपाल तक लोग दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि लंबे समय से भाजपा की सरकार होने के बावजूद लोगों को साफ पीने का पानी क्यों नहीं मिल पा रहा है?

'साफ पानी नहीं तो टैक्स क्यों?'

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जनता को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। जब लोगों को पीने योग्य पानी तक नहीं मिल रहा है, तो उनसे पानी के नाम पर टैक्स क्यों वसूला जा रहा है? उन्होंने सरकार से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

जनता से पानी का टैक्स नहीं देने की अपील

सिंघार ने प्रदेश की जनता से अपील की कि जब तक उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक पानी का टैक्स देना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुद्ध पानी जनता का अधिकार है और जिस पानी के लिए लोग भुगतान करते हैं, वह कम से कम पीने योग्य तो होना ही चाहिए।

umang singhar
अब भोपाल के पानी में मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया, इंदौर के भागीरथपुरा में ली थी कई जानें! निगम पर उठे सवाल

वैशाली नगर की शिकायतों ने बढ़ाई सरकार की मुश्किल

वैशाली नगर में दूषित पानी की शिकायतों और पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिलने के दावे के बीच सिंघार का बयान सरकार के लिए राजनीतिक चुनौती बन गया है। अब सवाल है कि राजधानी के इस इलाके में पेयजल व्यवस्था कब सुधरेगी और लोगों को सुरक्षित पानी कब उपलब्ध होगा।