Cockroach Janta Party पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बयान, बोले- यह युवाओं के गुस्से की आवाज

Umang Singhar Statement On CJP: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने CJP पर बयान दिया है। उन्होंने इसे युवाओं के गुस्से की आवाज बताया है। साथ ही सरकार से युवाओं की आवाज दबाने की जगह सुनने की मांग की है।
Umang Singhar Statement On CJP
उमंग सिंघार (फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

MP Political News: मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे Cockroach Janta Party (CJP) को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह केवल कोई मीम या इंटरनेट ट्रेंड नहीं, बल्कि बेरोजगारी, पेपर लीक और व्यवस्था से नाराज युवाओं की आवाज है।

उमंग सिंघार ने कहा यह मेरा व्यक्तिगत विचार है कि कॉकरोच जनता पार्टी कोई मीम नहीं, बल्कि यह उस पीढ़ी का गुस्सा है जिसे बेरोजगारी, पेपर लीक और टूटी हुई व्यवस्था ने हताश कर दिया है।

युवाओं की आवाज मत दबाइए

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आगे कहा कि लाखों युवाओं का इस अभियान से जुड़ना इस बात का संकेत है कि अब युवा अपनी समस्याओं को लेकर खुलकर बोल रहे हैं। लाखों लोग इसलिए नहीं जुड़े क्योंकि यह ट्रेंड है, बल्कि इसलिए जुड़े क्योंकि युवा अब चुप रहने के लिए तैयार नहीं है। युवाओं को सुनिए… दबाइए मत।

जानकारी के मुताबिक Cockroach Janta Party (CJP) कोई वास्तविक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि युवाओं द्वारा शुरू किया गया एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया आंदोलन है। बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के एक कथित विवादित बयान के विरोध में हुई थी। इस सटायर पेज की स्थापना 16 मई 2026 को अभिजीत दिपके ने की थी, जो आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया रणनीतिकार बताए जाते हैं और वर्तमान में अमेरिका में रहते हैं।

महज कुछ ही दिनों में इस डिजिटल अभियान ने इंस्टाग्राम पर 1.5 करोड़ (15 मिलियन) से अधिक फॉलोअर्स जुटा लिए। दावा किया जा रहा है कि यह संख्या कई बड़े राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स से भी अधिक है। इसी बीच, इस अभियान का आधिकारिक X अकाउंट भारत में ब्लॉक किए जाने की खबर भी सामने आई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और युवाओं की आवाज को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com