ट्विशा शर्मा केस: ‘वो प्रेग्नेंसी के बाद बदल गई थी’, समर्थ से पूछताछ जारी; जानें आरोपी पति ने अब तक क्या बताया
Twisha Sharma Case Updates: ट्विशा शर्मा मौत मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में पति समर्थ सिंह ने दावा किया है कि प्रेग्नेंसी के बाद ट्विशा के व्यवहार में बदलाव आने लगा था।
- Written By: सजल रघुवंशी
ट्विशा शर्मा केस (सोर्स- एआई एन्हांस्ड इमेज)
Twisha Sharma Case Accused Samarth Singh Statement: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में पति समर्थ सिंह ने दावा किया है कि प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने के बाद ट्विशा के व्यवहार में बदलाव आने लगा था। समर्थ के मुताबिक, ट्विशा अक्सर कहती थीं कि उनका जुड़ाव ग्लैमर वर्ल्ड से है और वह घरेलू जीवन में सहज महसूस नहीं करती थीं।
गौरतलब है कि, अब ट्विशा शर्मा की मौत का मामला केवल संदिग्ध मौत तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि वैवाहिक रिश्तों, मानसिक स्थिति और पारिवारिक तनाव से जुड़े कई पहलुओं को भी उजागर कर रहा है।
दो घंटे तक चली समर्थ से पूछताछ
पुलिस रिमांड के दौरान करीब दो घंटे तक चली पूछताछ में समर्थ सिंह ने बताया कि शादी के शुरुआती दिनों में दोनों के संबंध सामान्य और बेहतर थे। उनके बीच अच्छी समझ थी और जीवन सामान्य तरीके से चल रहा था। समर्थ के मुताबिक, 17 अप्रैल 2026 को ट्विशा की प्रेग्नेंसी कन्फर्म हुई, जिसके बाद उनके व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल से लौटने के बाद ट्विशा ने दिल्ली स्थित अपने घर जाने की इच्छा जताई और कहा कि वह घरेलू जिम्मेदारियों भरी जिंदगी नहीं जीना चाहतीं।
सम्बंधित ख़बरें
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
भोपाल: जीतू पटवारी के वेयरहाउस को लेकर फिर गरमाई सियासत, निगम अध्यक्ष संजय नगायच ने किया पलटवार
पीथमपुर में 272 करोड़ की लियुगोंग इंडिया यूनिट का भूमिपूजन, CM मोहन यादव बोले- MP बनेगा औद्योगिक ग्रोथ इंजन
दिल्ली चल गईं थी ट्विशा
ट्विशा के आरोपी पति समर्थ सिंह ने पुलिस को बताया कि उसी शाम ट्विशा शर्मा दिल्ली चली गईं और नोएडा स्थित घर पहुंचीं। काफी समझाने के बाद वह 23 अप्रैल को मां और भाई के साथ भोपाल लौटीं। समर्थ के मुताबिक, 24 अप्रैल की बेंगलुरु ट्रिप को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, क्योंकि ट्विशा अजमेर जाना चाहती थीं।
प्रेग्नेंसी के बाद अचानक बदल गईं ट्विशा- समर्थ सिंह
समर्थ सिंह ने पुलिस को बताया कि 24 अप्रैल को ट्विशा अजमेर में अपने भाई के पास चली गई थीं। बाद में जानकारी मिली कि वह वहां सिर्फ एक दिन रुकीं और फिर दिल्ली पहुंच गईं। समर्थ के मुताबिक, बेंगलुरु से लौटने के बाद 30 अप्रैल को ट्विशा दोबारा भोपाल आईं। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रेग्नेंसी के दौरान ट्विशा के व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगा था। परिवार ने इसे सामान्य वैवाहिक तनाव मानते हुए बातचीत और समझौते से मामला सुलझाने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें: सीहोर में अनोखा ‘मजीरा मार्च’, बिजली कटौती से परेशान किसानों ने सड़क पर बिछाई दरी; किया महा-कीर्तन
घरेलू जीवन नहीं जीना चाहती थी ट्विशा?
पूछताछ में समर्थ सिंह ने दावा किया कि ट्विशा खुद को ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ा बताती थीं और घरेलू जीवन नहीं जीना चाहती थीं। हालांकि पुलिस इस बयान की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी खुद को बचाने के लिए भ्रामक जानकारी दे सकता है, इसलिए कई एंगल से पड़ताल जारी है।
