भोपाल-दिल्ली फ्लाइट में शिवराज सिंह चौहान को हुई परेशानी, नागरिक उड्डयन मंत्रालय तक पहुंचा मामला

Shivraj Singh Chouhan Indigo Flight : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को 23 नवंबर को भोपाल-दिल्ली इंडिगो उड़ान में प्रोटोकॉल और सीट व्यवस्था को लेकर परेशानी हुई।
Shivraj Singh Chouhan Indigo Flight Incident
दिल्ली इंडिगो उड़ान में प्रोटोकॉल चूक और सीट विवादफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • 23 नवंबर को भोपाल से दिल्ली जा रहे थे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

  • एयरपोर्ट पर ड्यूटी मैनेजर सिद्धार्थ यादव की गैरमौजूदगी की शिकायत।

  • विमान में केंद्रीय मंत्री की तय सीट पर बैठा मिला दूसरा यात्री।

  • ओएसडी भूपेंद्र सिंह परस्ते ने मंत्रालय को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग।

Shivraj Singh Chouhan Bhopal Delhi Flight Seat Issue : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को 23 नवंबर को भोपाल से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की नियमित उड़ान में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिकायत के मुताबिक एयरपोर्ट पर निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ और विमान में पहुंचने पर उनकी तय सीट पर पहले से ही कोई दूसरा यात्री बैठा मिला।

इस पूरे मामले की शिकायत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय तक पहुंच गई है। जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल के तहत नहीं मिले ड्यूटी मैनेजर

शिकायत के अनुसार शिवराज सिंह चौहान नियमित उड़ान से दिल्ली जाने के लिए भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनकी आदत है कि वे विमान में प्रवेश के दौरान दूसरे यात्रियों को पहले जाने देते हैं और खुद सबसे आखिर में सवार होते हैं। लेकिन 23 नवंबर को एयरपोर्ट पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ड्यूटी मैनेजर सिद्धार्थ यादव मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में दूसरे कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री को आगे की ओर ले जाकर एयरोब्रिज पर खड़ा कर दिया जहां उन्हें काफी देर इंतजार करना पड़ा।

विमान बदलने की सूचना नहीं देने का आरोप

शिकायत में ये भी कहा गया है कि इंडिगो फ्लाइट ने बिना पूर्व सूचना के विमान बदल दिया था। एयरोब्रिज पर इंतजार के बाद जब शिवराज सिंह चौहान विमान में पहुंचे तो सीट को लेकर भी गड़बड़ी सामने आई। उनके लिए निर्धारित सीट पर पहले से ही एक अन्य यात्री बैठा हुआ था। इस स्थिति के कारण केंद्रीय मंत्री को असुविधा हुई और एयरलाइन की व्यवस्था पर सवाल उठे।

सुरक्षा अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत

इस घटनाक्रम को लेकर केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह ठाकुर ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल के पालन में चूक और विमान में सीट की व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई गई। इसके बाद मामले को आगे बढ़ाया गया।

Shivraj Singh Chouhan Indigo Flight Incident
बीती बातें: यशोधरा-सिद्धार्थ के रिसेप्शन में आई थी इंदिरा गांधी की हार की खबर, राजमाता की आत्मकथा में जिक्र

नागरिक उड्डयन मंत्रालय से कार्रवाई की मांग

केंद्रीय मंत्री के ओएसडी भूपेंद्र सिंह परस्ते ने इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के निजी सचिव श्रीकेश लाठकर को आधिकारिक पत्र लिखा है। पत्र में पूरे घटनाक्रम का विवरण देते हुए लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। अब इस शिकायत के बाद मामले में मंत्रालय की ओर से उठाए जाने वाले कदमों पर नजर रहेगी।