Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वीर भारत न्यास, जर्जर मकान और कमलनाथ पोस्टर मामले पर बोले रामेश्वर शर्मा, पीसी शर्मा ने भी दी प्रतिक्रिया

MP Politics : रामेश्वर शर्मा ने वीर भारत न्यास, जर्जर मकानों और कमलनाथ पोस्टर मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी कमलनाथ को लेकर लगे पोस्टरों पर बयान दिया।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 29, 2026 | 01:49 PM

रामेश्वर और पीसी शर्मा (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Rameshwar Sharma Statement: भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सोमवार को वीर भारत न्यास, जर्जर मकानों की स्थिति और छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर लगे पोस्टरों के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी कमलनाथ से जुड़े पोस्टर मामले पर बयान दिया।

वीर भारत न्यास को लेकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के 10 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे हैं और वे सरकारी दस्तावेजों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि वीर भारत न्यास एक सरकारी न्यास है। शर्मा का कहना था कि दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को वास्तविक स्थिति समझ में आ जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी ने वीर भारत न्यास को लेकर तथ्यहीन आरोप लगाए हैं।

जर्जर मकानों को छोड़ दें लोग

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच जर्जर मकानों के मुद्दे पर रामेश्वर शर्मा ने लोगों से अपील की कि जिन मकानों की स्थिति खराब है, उनमें रहने वाले लोग अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे भवनों को छोड़ दें। उन्होंने नागरिकों से नगर निगम और जिला प्रशासन को इसकी सूचना देने की भी अपील की। साथ ही कहा कि जिला प्रशासन और नगर निगम न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें।

सम्बंधित ख़बरें

खजुराहो: पत्नी के अफेयर के शक में ठेकेदार की हत्या, जीजा-साले ने रची साजिश, कुएं में फेंका शव

ग्वालियर: घटिया सड़क निर्माण को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, ठेकेदार के कर्मचारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

सीधी में 968 रुपये का गैस सिलेंडर 1550 रुपये में बेचने का दावा, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

मुरैना में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, 15 मिनट में तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद वारदात

कमलनाथ का अपमान नहीं कर सकते

वहीं छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर लगे कथित “लापता विधायक” पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कमलनाथ रहें या नहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बताए कार्यों को प्राथमिकता से करेगी और कमलनाथ एक वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए उनका अपमान करने का सवाल ही नहीं उठता।

ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में जुलाई से शुरू होगी ‘पीएम-ई बस सेवा’, इंदौर से पहली शुरुआत, तीन बड़े शहरों में चलेंगी 350 ई-बसें

भाजपा ने लगवाए कमलनाथ के पोस्टर

इधर कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कमलनाथ को लेकर लगे पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये पोस्टर भाजपा के लोगों द्वारा लगवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ स्वास्थ्य कारणों से बाहर हैं। पीसी शर्मा ने कहा कि यदि कमलनाथ की सरकार पांच वर्ष तक रहती तो पूरे मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा मॉडल पर विकास होता। उन्होंने पोस्टर लगाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी आलोचना की।

Rameshwar sharma statement veer bharat nyas kamalnath poster

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 01:49 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.