एयर एंबुलेंस सेवा मध्य प्रदेश पोर्टल लॉन्च (सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP में अब एक क्लिक पर मिलेगी एयर एम्बुलेंस, डिप्टी CM ने लॉन्च किया एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल और मोबाइल ऐप

Air Ambulance Service MP: गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा सुलभ कराने के लिए शुरू की गई पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा की सुविधा अब और आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए पोर्टल एवं ऐप शुरू किया गया है।

सजल रघुवंशी

Air Ambulance MP Portal Launch: मध्य प्रदेश में गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा सुलभ कराने के लिए शुरू की गई पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा की सुविधा अब और आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप शुरू किया गया है।

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में "एयर एम्बुलेंस एमपी" पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का शुभारंभ करते हुए कहा कि पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत किसी भी नागरिक को समय पर उपचार के अभाव में जीवन न गंवाना पड़े। नए पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से एयर एम्बुलेंस सेवा हासिल करने की प्रक्रिया अब और अधिक सरल एवं तेज होगी।

पोस्टल के जरिए होगी रियल टाइम ट्रैकिंग

पोर्टल में एयर एम्बुलेंस फ्लीट की रियल टाइम ट्रैकिंग, सेवा अनुरोधों का सुगम डिजिटल प्रवाह, सेवा प्रदाताओं को तत्परता हेतु रियल टाइम नोटिफिकेशन तथा अनुमोदन प्राधिकारी को समयबद्ध स्वीकृति के लिए अलर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही पूरी प्रक्रिया में जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। राज्य में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर एवं आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

140 जीवनरक्षक मिशन सफलतापूर्वक पूर्ण

मध्य प्रदेश में यह सेवा अब तक 140 जीवनरक्षक मिशनों को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है। इनमें नवजात शिशुओं, हृदय रोग, ट्रॉमा, न्यूरोलॉजिकल आपात स्थितियों एवं अंग प्रत्यारोपण से जुड़े मामलों का सफल एयर मेडिकल ट्रांसफर शामिल है। राज्य में पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्डधारकों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को निःशुल्क एयर एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे स्वास्थ्य संस्थानों से दूरी एवं आर्थिक स्थिति जीवनरक्षक उपचार में बाधा नहीं बने।

राजधानी भोपाल में 24 घंटे सातों दिन सेवा उपलब्ध

सेवा के संचालन के लिए राजधानी भोपाल में 24 घंटे, सातों दिन, एयर मेडिकल ऑपरेशन व्यवस्था स्थापित की गई है। इसके अंतर्गत एक फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट बीचक्राफ्ट किंग एयर सी -90 तथा एक मल्टी इंजन हेलीकॉप्टर एडबल्यू -109 लगातार स्टैंडबाय पर उपलब्ध हैं, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

एजेंसी इनपुट के साथ...

पेट्रोल पर पारदर्शिता क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने E20 पर सुनवाई से किया इनकार, जानें क्या थी पूरी मांग

India-Brazil TMM Meeting: भारत और ब्राजील के बीच हुई ऐतिहासिक डील, 2030 तक व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल

नेपाल बाढ़ में मद्रास HC के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम लापता, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग, CJI से मदद की गुहार

समुद्र की गहराई में बढ़ेगी भारत की धाक: नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, जानें क्यों कांपेंगे दुश्मन

भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का संदेश