MP ka Mausam: नवंबर के आखिरी सप्ताह से बढ़ेगी ठंड, दिसंबर में कोहरे और बारिश के आसार

MP Weather News: मध्य प्रदेश में नवंबर के आखिरी सप्ताह से ठंड बढ़ने की संभावना, दिसंबर में कोहरे और बारिश का असर दिखेगा। जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी।
Madhya Pradesh Weather Update Navbharat Live
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डी अरुण शर्मा (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • मध्य प्रदेश में जल्द बदलेगा मौसम, कई जिलों में हो सकती है बारिश।

  • मौसन विभाग का अनुमान नवंबर के आखिरी सप्ताह में बढ़ सकती है ठंड।

  • ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड और सागर संभाग में कोहरा छाने की संभावना है।

Madhya Pradesh Weather Update Navbharat Live: मौसम विभाग के वैज्ञानिक डी अरुण शर्मा ने मध्य प्रदेश के आगामी मौसम को लेकर अहम जानकारी साझा की है।

दरअसल, वर्तमान में ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग के पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है, जबकि मध्य प्रदेश के अन्य संभागों में तापमान सामान्य के आसपास (-1 से +1 डिग्री के अंतर में) बना हुआ है।

नवंबर के आखिरी सप्ताह में बढ़ सकती है ठंड

आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन नवंबर के आखिरी सप्ताह और दिसंबर के पहले सप्ताह से सुबह और शाम की ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी। दिसंबर में उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने और पहाड़ों से आने वाली उत्तरी हवाओं के कारण ठंड का असर और तेज होगा। इस दौरान ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग के जिलों में ठंड बढ़ेगी।

इन जिलों में कोहरे की संभावना

दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड और सागर संभाग के जिलों में कोहरा (फॉग) छाने की संभावना है। इसके अलावा दिसंबर के आखिरी तक मध्य प्रदेश में ठंड अपने चरम पर पहुंच जाएगी। साथ ही बारिश की स्थिति पर वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

हालांकि, चौथे और पांचवें दिन (डे-4 और डे-5) एक सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

Madhya Pradesh Weather Update Navbharat Live
इंदौर के खानपान की पहचान को मिलेगी खाद्य सुरक्षा की नई ताकत, अब शहर में ही होगी खाने-पीने की चीजों की जांच

अगले तीन दिन तक बारिश नहीं

बारिश की स्थिति को लेकर वैज्ञानिक डी. अरुण शर्मा ने बताया कि अगले तीन दिनों तक मध्य प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, चौथे और पांचवें दिन एक मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Madhya Pradesh Weather Update Navbharat Live
इंदौर की कृष्ण बाग कॉलोनी में 80 से ज्यादा मकानों पर बुलडोजर का खतरा, 20 साल बाद बेघर होने की आशंका