MP में अब ऑफलाइन भी होगी TET परीक्षा, शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; SC के आदेश के बाद आया यह फैसला

MP TET Offline Exam: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी में अब ऑफलाइन भी होगी TET परीक्षा, शिक्षक दिवस पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा।
MP TET exam to be conducted offline
सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MP TET Exam To Be Conducted Offline: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अब ऑफलाइन माध्यम से भी आयोजित की जाएगी। यह अहम घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर की।

शिक्षक दिवस के मौके पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में एक भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का बढ़ाया मान

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश और समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को नमन किया। उन्होंने कहा, "जहां 'गुरुर' समाप्त होता है, वहीं 'गुरु' की प्राप्ति होती है।" मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए एक अहम आंकड़ा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब भी मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आते हैं, तो मेरिट सूची में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में से आधे से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों से होते हैं। यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों की प्रतिबद्धता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार का संकल्प

मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और शिक्षकों व विद्यार्थियों के हित में निरंतर नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में टीईटी परीक्षा को ऑफलाइन माध्यम से भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

MP TET exam to be conducted offline
सीधी के नर्सिंग कॉलेज की मान्यता पर सवाल, NSUI ने सीबीआई जांच की मांग उठाई; जानें पूरा मामला

प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को किया जाए और मजबूत- सीएम मोहन याद

मख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य है कि मध्य प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को और मजबूत किया जाए, हमारे शिक्षकों को पूरा सम्मान और बेहतर अवसर मिले, साथ ही मध्य प्रदेश का हर एक छात्र उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा लेकर अपने सपनों को हकीकत में बदल सके।

प्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित

समारोह का शुभारंभ राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले NCC कैडेट्स ने अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रदेश के 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की असली किस्मत गुरुजन कक्षाओं में संवारते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com