MP Rajya Sabha Election: तीसरी सीट पर बीजेपी की ‘गुप्त’ घेराबंदी, कांग्रेस में अंतर्कलह तेज
BJP vs Congress MP: राज्यसभा चुनाव में बीजेपी तीसरी सीट पर भी दांव लगाने की तैयारी में है। वहीं मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस में नाराजगी और अंतर्कलह के संकेत सामने आ रहे हैं।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
कांग्रेस और भाजपा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले इस मुकाबले में फिलहाल दो सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। बीजेपी ने अपनी दो पारंपरिक सीटों के लिए राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और पर्दे के पीछे काम करने वाले कर्मठ कार्यकर्ता रजनीश अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। लेकिन असली सस्पेंस कांग्रेस के कब्जे वाली तीसरी सीट को लेकर बन गया है, जिसे झटकने के लिए बीजेपी ने अंदरूनी तौर पर अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा रणनीतिक तौर पर तीसरी सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बकायदा अंदरखाने विधायकों के दस्तखत बतौर प्रस्तावक नामांकन फॉर्म पर कराए जा चुके हैं। हालांकि, पार्टी के आला नेता इस रणनीति पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने किया इशारा
इंदौर में सूबे के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के दोनों घोषित उम्मीदवारों की तारीफ करते हुए हाईकमान का धन्यवाद जताया। उन्होंने तीसरी सीट को लेकर बड़ा इशारा करते हुए कहा, “अगर पार्टी तीसरा उम्मीदवार देती है, तो उसे भी हम ही जिताएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
ट्विशा शर्मा केस: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को झटका, विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता
कौन हो सकता है चौंकाने वाला चेहरा?
सियासी गलियारों में चर्चा है कि यदि बीजेपी जादुई आंकड़े (बहुमत) का जुगाड़ करने में सफल रहती है, तो पूर्व विधायक जीतू जिराती को मैदान में उतारा जा सकता है, जिनके लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पूरी ताकत झोंकेंगे। इसके अलावा, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का नाम भी रेस में बना हुआ है।
मीनाक्षी नटराजन के नाम पर कांग्रेस में बगावत के सुर
राज्यसभा चुनाव में एक तरफ जहां बीजेपी तीसरी सीट के लिए जाल बुन रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपने ही घर की कलह से परेशान है। कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिससे मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में भारी नाराजगी है।
आला नेताओं ने मीनाक्षी को बधाई तक नहीं दी
नाराजगी का आलम यह है कि टिकट की रेस में शामिल रहे प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने मीनाक्षी को बधाई तक नहीं दी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट साझा नहीं की है। वहीं, दिग्गज नेता अरुण यादव ने भी टिकट की घोषणा के करीब 17 घंटे बाद बेहद बेरुखी के साथ बधाई संदेश पोस्ट किया।
ये भी पढ़ें : बड़ी राहत: प्रोबेशन खत्म होने के 6 महीने में होना होगा नियमित, वरना स्वतः मिल जाएगा परमानेंट स्टेटस
हो सकती है क्रॉस वोटिंग
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस की इसी अंदरूनी फूट और दिग्गजों की नाराजगी का फायदा उठाकर बीजेपी ‘क्रॉस वोटिंग’ या अन्य समीकरणों के जरिए तीसरी सीट पर बड़ा उलटफेर करने की ताक में है। दिल्ली दरबार से आने वाला कोई भी चौंकाने वाला फैसला इस चुनाव को बेहद दिलचस्प बना सकता है।
