Rajya Sabha Election: दिल्ली में नामों पर मंथन पूरा, उम्मीदवारों के ऐलान का इंतजार, मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर
MP Rajya Sabha Election 2026: 3 सीटों पर मुकाबले से ज्यादा उम्मीदवारों की चर्चा, बीजेपी-कांग्रेस के नामों पर टिकी नजर ,कांग्रेस से कमलनाथ का नाम आगे, बीजेपी में सुरेश पचौरी के नाम की भी चर्चा
- Written By: सुधीर दंडोतिया
कांग्रेस से कमलनाथ का नाम आगे, सोर्स: सोशल मीडिया
Madhya Pradesh Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व स्तर पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन का दौर लगभग पूरा हो चुका है। सूत्रों के मुताबिक एक-दो दिन में उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
मोहन यादव भी दिल्ली दौरे पर
इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दिल्ली दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन और संगठनात्मक चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर प्रदेश के राजनीतिक हालात और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर सकते हैं।
कांग्रेस में कई दावेदारों के नाम चर्चा में
कांग्रेस की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, वरिष्ठ नेता कमलेश्वर पटेल और विधायक प्रवीण पाठक के नाम चर्चाओं में बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर जारी है। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने अभी तक किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है।
सम्बंधित ख़बरें
बेटे की हत्या के बाद दहशत में परिवार, एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई सुरक्षा की गुहार, आरोपियों पर धमकाने का आरोप
आज 4 बजे डीके शिवकुमार का होगा राजतिलक! 14 विधायकों के साथ लेंगे शपथ, पार्टी हाईकमान भी होगा शामिल
सागर के रहली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, सिर दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंची, रास्ते में थम गई सांसें
ट्विशा शर्मा केस: गिरीबाला ने कहा- मैंने कई लोगों को सजा दी है, जेल में खतरे के चलते अलग सेल दिया जाए
भाजपा में भी कई नामों पर मंथन
भाजपा की ओर से भी संभावित उम्मीदवारों को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से भाजपा में शामिल हुए सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद भदौरिया और संगठन से जुड़े धीरज पटेरिया के नाम चर्चा में हैं। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
भाजपा की रणनीति पर भी नजर
राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति पर भी नजर बनी हुई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अतीत में भाजपा कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव के दौरान आखिरी समय में रणनीतिक दांव चलकर विपक्ष के समीकरण बिगाड़ चुकी है। हालांकि मध्य प्रदेश में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए पार्टी के लिए तीसरी सीट पर जीत आसान नहीं दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें : MP कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वामित्व योजना के तहत लाखों को मिलेगी निःशुल्क रजिस्ट्री, मिल्क कैपिटल बनेगा प्रदेश
कांग्रेस भी उम्मीदवार चयन में सतर्क
वहीं भाजपा की संभावित रणनीति को देखते हुए कांग्रेस भी उम्मीदवार चयन में सतर्कता बरत रही है। पार्टी ऐसे चेहरे की तलाश में है जो विधायकों को एकजुट रखने के साथ-साथ किसी भी तरह की राजनीतिक सेंधमारी की आशंका को भी कम कर सके।
