- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mp Cabinet Meeting Decisions Free Registry Milk Capital Yojana
MP कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वामित्व योजना के तहत लाखों को मिलेगी निःशुल्क रजिस्ट्री, मिल्क कैपिटल बनेगा प्रदेश
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Mohan Cabinet Meeting: भोपाल में हुई MP कैबिनेट बैठक में स्वामित्व योजना के तहत निःशुल्क रजिस्ट्री, UCC प्रक्रिया, जल गंगा संवर्धन और 17,000 करोड़ की मेडिकल कॉलेज योजना समेत कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

मोहन कैबिनेट (फोटो सोर्स- नवभारत)
MP Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास, किसान कल्याण और आम जनता से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में स्वामित्व योजना, जल गंगा संवर्धन अभियान, मेडिकल कॉलेज विस्तार और UCC (समान नागरिक संहिता) से जुड़े मुद्दों पर बड़े निर्णय लिए गए।
कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का फोकस आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाने और प्रदेश के समग्र विकास पर है। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 से 21 जून तक विशेष ‘सेवा अभियान’ चलाने की भी घोषणा की गई।
लाखों परिवारों को मिलेगा निःशुल्क रजिस्ट्री का लाभ
कैबिनेट ने स्वामित्व योजना को मंजूरी देते हुए प्रदेश के लाखों ग्रामीण और शहरी परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। जिन परिवारों के पास सालों से घर तो हैं लेकिन कानूनी स्वामित्व दस्तावेज नहीं थे, उन्हें अब निःशुल्क रजिस्ट्री दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: समर्थ और गिरीबाला सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, कोर्ट रूम में गरमाया माहौल
उज्जैन में 1.39 करोड़ की जमीन सौदे में ठगी का पर्दाफाश, फर्जी आईडी से 36 लाख हड़पे, दो आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: 9वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को जला डाला
सागर में अधूरे बांध पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, घंटों चक्काजाम, एसिस्टेंट इंजीनियर को चूड़ी पहनाने की कोशिश
48 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा फायदा
इस योजना के तहत लगभग 48 लाख 32 हजार निजी संपत्तियों और 19 हजार शासकीय संपत्तियों को चिन्हित किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस निर्णय से गरीब और मध्यम वर्ग को स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क से राहत मिलेगी, जिसका कुल वित्तीय भार करीब 3,800 करोड़ रुपए राज्य सरकार वहन करेगी।
UCC को लेकर 30 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य
बैठक में UCC (समान नागरिक संहिता) को लेकर भी अहम चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में 30 जुलाई तक इससे संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं।
मध्यप्रदेश बनेगा ‘मिल्क कैपिटल’
कृषि और पशुपालन क्षेत्र में मध्यप्रदेश को देश की ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में ‘गोरस मोबाइल ऐप’ लॉन्च किया गया है, जिससे पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही गेहूं उपार्जन में प्रदेश ने 13 लाख 42 हजार किसानों के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया है।
जल संरक्षण और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 6,330 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 2 लाख से ज्यादा जल संरचनाओं के पुनर्जीवन का निर्णय लिया गया है। इंदौर जिला न्यायालय भवन के लिए 626 करोड़ रुपए की संशोधित राशि को भी मंजूरी दी गई।
ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: समर्थ और गिरीबाला सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, कोर्ट रूम में गरमाया माहौल
भोजशाला में सरस्वती लोक पर भी चर्चा
प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 17,000 करोड़ रुपए की मेडिकल कॉलेज योजना को जारी रखने का फैसला लिया गया है। वहीं कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को अब सिली-सिलाई यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक में धार की भोजशाला और प्रस्तावित ‘सरस्वती लोक’ के विकास पर भी चर्चा की गई। सरकार का कहना है कि ये सभी निर्णय मध्यप्रदेश को विकास के नए स्तर पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
Mp cabinet meeting decisions free registry milk capital yojana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वामित्व योजना के तहत लाखों को मिलेगी निःशुल्क रजिस्ट्री, मिल्क कैपिटल बनेगा प्रदेश
Jun 02, 2026 | 03:02 PMअधिकमास 2026 की कृष्ण जन्माष्टमी की यह है सही तिथि, नोट कीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त पूजा विधि और महिमा
Jun 02, 2026 | 02:58 PMआग की तरह झुलसा विदर्भ, नागपुर में टूटा दो दशक का रिकॉर्ड; मई में पूरे 16 दिन 44 डिग्री के पार रहा पारा
Jun 02, 2026 | 02:57 PMसंभाजीनगर: 50 फीट चौड़े मार्ग के लिए संपत्ति धारकों ने खुद हटाए निर्माण, वर्षों से लंबित सड़क का रास्ता साफ
Jun 02, 2026 | 02:53 PMGadchiroli Crime: उधार के पैसे मांगने पर युवक और चाचा पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, 4 आरोपियों पर मामला दर्ज
Jun 02, 2026 | 02:53 PMEasy Ice-Cream Recipe: बाजार वाली आइसक्रीम को भूल जाएंगे बच्चे, रस्क से बनाएं टेस्टी होममेड आइसक्रीम
Jun 02, 2026 | 02:52 PMBijnor CM Yogi: पशु नहीं, राष्ट्रीय धरोहर है गौमाता, योगी के बयान पर संतों ने क्या कहा? कही ये बड़ी बात
Jun 02, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

मंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PM
कल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PM
क्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PM
इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM














