कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
भोपाल

MP में मानसून की एंट्री में हो सकती है कुछ दिन की देरी, 17-18 जून तक दक्षिणी जिलों में पहुंचने की संभावना

MP Weather Update: में मानसून की एंट्री 3 से 4 दिन देरी से हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 17-18 जून तक दक्षिणी जिलों में मानसून पहुंच सकता है। आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रीतेश जैन

MP Monsoon Entry Delay: मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन का इंतजार अभी थोड़ा और लंबा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सामान्य समय से करीब 3 से 4 दिन देर से प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। अनुमान है कि यह 17 से 18 जून के बीच प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में दस्तक देगा। इसके बाद अनुकूल परिस्थितियां बनी रहीं तो अगले 10 से 15 दिनों में मानसून पूरे राज्य में फैल सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून आने से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

इन जिलों में बारिश और आंधी का असर

राजधानी भोपाल समेत रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, बुरहानपुर, खंडवा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना और दमोह में आंधी और बारिश का असर देखने को मिल सकता है। हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।

यहां बना रहेगा गर्मी का प्रभाव

वहीं इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन जिलों के लिए फिलहाल बारिश या आंधी का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में गर्मी और उमस का प्रभाव बना रह सकता है।

कहीं बारिश तो कहीं उमस

गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिला। ग्वालियर में लगभग आधा इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि मंडला, सिवनी और दतिया सहित कई जिलों में भी बारिश हुई। इसके बावजूद कई शहरों में तापमान ऊंचा बना रहा। ग्वालियर 42 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रमुख शहरों में सबसे गर्म रहा। जबलपुर में 41.3 डिग्री, भोपाल और उज्जैन में 39.7 डिग्री तथा इंदौर में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

खजुराहो रहा सबसे गर्म

मध्य प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी खजुराहो और नौगांव में रही, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा दमोह, सतना, रीवा, दतिया, टीकमगढ़, मंडला और अन्य कई जिलों में भी पारा 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता