सद्बुद्धि हवन पर सियासी संग्राम: चप्पल पहनकर हवन करने का वीडियो वायरल, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
MP Congress Viral Video: भोपाल में कांग्रेस का 'सद्बुद्धि हवन' विवादों में, चप्पल पहनकर आहुति देने का वीडियो वायरल, भाजपा नेता घनश्याम पिरोनिया ने लगाया सनातन के अपमान का आरोप।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
एमपी कांग्रेस का सद्बुद्धि हवन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Congress Sadbuddhi Havan Controversy: राजधानी भोपाल में राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘सद्बुद्धि हवन’ अब राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन के माध्यम से सरकार और संबंधित पक्षों को सद्बुद्धि देने की बात कही।
हालांकि कार्यक्रम के दौरान सामने आए एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। वायरल वीडियो में कुछ महिला कार्यकर्ता हवन करते समय चप्पल पहने दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर धार्मिक परंपराओं और सनातन आस्थाओं के अपमान का आरोप लगाया है।
वायरल वीडियो के बाद तेज हुई सियासत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में पारंपरिक मर्यादाओं का पालन किया जाना चाहिए। वीडियो को लेकर पार्टी ने कांग्रेस की धार्मिक आस्था और उसके राजनीतिक रवैये पर सवाल उठाए हैं। वहीं इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NGT के आदेशों की धज्जियां, सीहोर में मां नर्मदा का सीना चीर रहे रेत माफिया; जिला प्रशासन मौन
मैहर में कुएं की जहरीली गैस से तीन ग्रामीणों की मौत, बैल को बचाने गए; फिर नहीं हुई वापसी
सागर के गढ़ाकोटा में फायरिंग और लाठी-डंडों का तांडव, घर में घुसकर हमला, वृद्ध गंभीर रूप से घायल
खंडवा में कांग्रेस ने BJP को घेरा, शहर की उपेक्षा के लगाए आरोप; राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर भी उठाए सवाल
भाजपा का आरोप, धर्म का हो रहा राजनीतिक उपयोग
पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हवन और यज्ञ जैसे वैदिक अनुष्ठानों में देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है और इन्हें पूरी श्रद्धा, पवित्रता तथा मर्यादा के साथ संपन्न करने की परंपरा रही है। उनका आरोप है कि कांग्रेस धार्मिक आयोजनों का उपयोग केवल राजनीतिक लाभ और वोट बैंक की राजनीति के लिए करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह तय करती है कि कब तिलक लगाना है, कब जनेऊ पहनना है और कब धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करना है।
महिला कांग्रेस की प्रतिक्रिया का इंतजार, परंपराओं पर भी चर्चा
विवाद बढ़ने के बावजूद महिला कांग्रेस की ओर से इस मामले में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि हिंदू धार्मिक परंपराओं में हवन और यज्ञ के दौरान स्वच्छता एवं पवित्रता का विशेष महत्व माना जाता है।
यह भी पढ़ें: NGT के आदेशों की धज्जियां, सीहोर में मां नर्मदा का सीना चीर रहे रेत माफिया; जिला प्रशासन मौन
कई परंपराओं में जूते-चप्पल उतारकर पूजा और हवन करने की प्रथा प्रचलित है, हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों और संप्रदायों में इन परंपराओं के पालन के तरीके भिन्न हो सकते हैं। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर दोनों प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
