Bhopal News: सागर गैरे के सैंडविच में निकला कीड़ा, खाद्द विभाग की टीम ने लिए फूड सैंपल; जानें पूरा मामला

Madhya Pradesh: 7 नंबर मार्केट स्थित सागर गैरे के सैंडविच में मिला कीड़ा। खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, लैब भेजे गए नमूने। लैब की रिपोर्ट पर होगी आगे की कार्रवाई।
Sagar Gaire Bhopal News
Published on
Updated on

Cockroach Found In Sandwich Sagar Gaire Bhopal: भोपाल के 7 नंबर मार्केट स्थित सागर गैरे दुकान में सैंडविच के अंदर कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से मामले की जानकारी मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान अधिकारियों ने सैंडविच समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल जब्त किए। विभागीय टीम ने दुकान की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के रखरखाव की भी जांच की। अधिकारियों ने बताया कि सभी सैंपल लैब जांच के लिए भेजे गए हैं।

मौके पर पहुंची खाद्द विभाग की टीम

बता दें की मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्द विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने जांच के लिए फूड सैंपल भी लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि विभाग ने बाजार में संचालित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को भी स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने की चेतावनी दी है।

इससे पहले उज्जैन से सामने आई ऐसी ही घटना

बता दें की ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के उज्जैन से भी सामने आई थी, करीब 1 साल पहले उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र स्थित सागर गेरे रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई थी। दरअसल, एक ग्राहक ने आरोप लगाया था कि उसके द्वारा ऑर्डर किए गए वेज चीज सैंडविच में कॉकरोच मिला। शिकायतकर्ता ने सैंडविच में कॉकरोच होने के फोटो और वीडियो भी साझा किए थे।

देश भर में बढ़ रहे ऐसे मामले

गौरतलब है कि, देश भर के प्रमुख शहरों के लोकप्रिय रेस्टोरेंट्स और फूड कोर्ट में खाने में कीड़े मिलने की खबरें बढ़ी हैं, जो खराब स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही को दर्शाती हैं। ऐसे में अगर आप भी स्ट्रीट फूड, रेस्टोरेंट और मंहगे होटलों में खाना खाने के शौकीन हैं। तो आपको सावधान हो जाने की जरुरत है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com